एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में क्या AAP ने कई पार्टियों का खेल बिगाड़ा? 40 लाख वोट हासिल कर दमदार एंट्री

Gujarat Elections Results: गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव में जिन 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, उसमें से 4 सीटें सौराष्ट्र की हैं.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. बीजेपी की आंधी में AIMIM, BTP जैसी छोटी पार्टियां पूरी तरह से उड़ गई. वहीं, राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सेंध लगाकर सियासी संदेश दिया है. आम आदमी पार्टी ने कई छोटी पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर पीएम मोदी (PM Modi) के गढ़ में 40 लाख वोट हासिल कर दमदार एंट्री की है. 

गुजरात विधानसभा के चुनाव ने ये भी साफ कर दिया है कि राज्य में बीजेपी का कोई सानी नहीं. 27 साल सरकार में रहने के बाद इस बार 53 फीसदी वोट हासिल कर ना सिरफ बीजेपी ने जीत दर्ज की बल्कि कई कीर्तिमान अपने नाम कर डाले.

40 लाख वोटर्स का समर्थन

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ एक कीर्तिमान आम आदमी पार्टी ने भी अपने नाम किया है. गुजरात में पहली बार पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने वाली केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की. इससे भी बड़ी बात ये है कि गुजरात के 40 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान किया. 10 साल पहले राजनीति में आई आम आदमी पार्टी को गुजरात चुनाव के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिला दिया है.

सौराष्ट्र में 4 सीटों पर AAP को मिली जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव में जिन 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, उसमें से 4 सीटें सौराष्ट्र और एक सीट आदिवासी बहुल इलाके से आती हैं. डीडियापाड़ा की सीट से चैतर बसावाने 40 हज़ार वोटों से जीती. भूपेंद्र भयानी वीसावाडा सीट से 7000 वोट से जीते, वहीं सुधीर बागानी, हेमंत अहीर और उमेश मकवाना ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की. हालांकि आम आदमी पार्टी के गुजरात में बड़े चेहरे गोपाल इटालिया, यीशुदान गढवी, अल्पेश कथारिया चुनाव हार गए, जबकि इनकी जीत को लेकर अरविंद केजरीवाल आश्वस्त थे.

कांग्रेस का वोट शेयर काफी गिरा

गुजरात में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है. कांग्रेस का वोट शेयर, जो पिछली बार 42 फीसदी था, वो अब 27 फीसदी पर आ गया. कांग्रेस का ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM -BTP जैसी पार्टियों का खाता तक नहीं खुल सका. आम आदमी पार्टी ने इन सभी का खेल बिगाड़कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Results: गुजरात में AIMIM ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक वोट को काटा, बीजेपी को मिला फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget