एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी आज 3 घंटे तक अहमदाबाद में करेंगे रोड शो, 28 किलोमीटर का ये है पूरा रूट

PM Modi In Gujarat: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अहमदाबाद में रोड शो से पहले कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. आज पहले फेज के लिए मतदान भी होना है.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है, लेकिन दूसरे फेज का प्रचार तेज है. गुरुवार (1 दिसंबर) को पीएम मोदी अहमदाबाद में बड़ा रोड शो करने वाले हैं. ये रोड शो 3 घंटे तक चलेगा और करीब 28 किलोमीटर लंबा होगा. पीएम मोदी का ये रोड शो दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा और अहमदाबाद के पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा.

इसके अलावा पीएम मोदी गुरुवार को कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. पीएम उत्तर गुजरात के पंचमहल जिले में कलोल से शुरुआत करेंगे. उनकी जनसभा का स्थान वेजलपुर गांव में है. दूसरी जनसभा छोटा उदेपुर के बोडेली में होगी. तीसरी जनसभा दोपहर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में होगी. 

पहले फेज के लिए होगा मतदान

गुरुवार को ही गुजरात में पहले फेज के लिए मतदान भी होना है. पहले फेज में गुजरात की 182 सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग होनी है. पहले फेज में सौराष्ट्र की 54 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी. गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों के साथ जारी किए जाएंगे. 

पीएम मोदी गुरुवार को जिन क्षेत्रों में प्रचार करने जा रहे हैं, वहां 5 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है. पीएम 2 दिसंबर को भी कई रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए भी कई रैलियां की हैं. राज्य में 27 सालों से सत्ता पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी की वापसी के लिए पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े-बड़े नेता प्रचार में जुटे हुए हैं. बीजेपी को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिल रही है. 

पीएम के अहमदाबाद रोड शो का रूट 

अहमदाबाद एयरपोर्ट नरोदा गांव सीट- नरोदा पाटिया सर्कल- कृष्णानगर क्रॉस रोड- हीरावाड़ी- सुहाना रेस्टोरेंट- श्याम शिखर क्रॉस रोड (सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति)- बापूनगर क्रॉस रोड- खोडियारनगर- बीआरटीएस रूट विराटनगर- सोनी वॉक- राजेंद्र चार रास्ता- रबारी कॉलोनी- सीटीएम- राइट साइड- हटकेश्वर चार रास्ता- खोखरा सर्कल- अनुपम ब्रिज- पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टैच्यू- फुटबॉल ग्राउंड- भूलाभाई चार रास्ता- लेफ्ट साइड- शाह- आलम तोलानाका- दानिलिम्दा चार सड़कें- मंगल विकास चार सड़कें- खोदियारनगर बहरामपुरा-चंद्रनगर- धरणीधर चार सड़कें- जीवराज पार्क चार सड़कें- श्यामल चार सड़कें- शिवरंजनी चार सड़कें- हेलमेट चार सड़कें एईसी चार सड़कें- पल्लव चार सड़कें- प्रभात चौक- पाटीदार चौक अखबारनगर चार सड़कें- व्यासवाड़ी- डी मार्ट- आरटीओ सर्कल (सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति)- साबरमती पावर हाउस- साबरमती पुलिस स्टेशन- विसत चार रास्ता- जनतानगर चार रास्ता- आईओसी चार रास्ता चांदखेड़ा.

ये भी पढ़ें- 

Gujarat Election 2022: पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग कल, 788 उम्मीदवार मैदान में | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget