एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस हत्याकांड का आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी गुड्डन महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार

अरविंद त्रिवेदी उर्फ़ गुड्डन त्रिवेदी को मुंबई से सटे ठाणे के कोलसेत परिसर से महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है. गुड्डन शुरुआत से ही विकास दुबे के साथ था.

मुंबई: कानपुर पुलिस हत्याकांड का फ़रार आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे का सबसे करीबी गुर्गा अरविंद त्रिवेदी उर्फ़ गुड्डन त्रिवेदी को आखिरकार मुंबई से सटे ठाणे के कोलसेत परिसर से महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया. गुड्डन ठाणे में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था.

गिरफ़्तारी के बाद गुड्डन ने पुलिस को बताया कि वह हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कानपुर में ही अपने ड्राइवर के घर पर एक रात छिपा रहा फिर दूसरे दिन अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के दतिया तक पहुंचा. दतिया में इन दोनों ने अपनी गाड़ी छोड़ दी. फिर वहां से एक ट्रक में बैठकर महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे और पुणे से दूसरे ट्रक में बैठकर गुड्डन और उसका ड्राइवर सुशील तिवारी ठाणे में उनके गांव वालों के पास पहुंचे.

ठाणे में अपने गांववालों को डरा धमकार गुड्डन जबरन उनके घर में चार दिनों तक रहा. इस बीच शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र एटीएस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को गुड्डन के ठाणे में छुपे होने की जानकारी मिली और उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया.

एटीएस के डीसीपी विक्रम देशमाने ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी, "गुड्डन से हत्याकांड की रात और उसके कानपुर से मुंबई तक पहुंचने की सारी जानकारी ली जा रही है. हमने यूपी एसटीएफ को इस गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी है. एसटीएफ़ की टीम उज्जैन से रवाना हुई है. हम ट्रांजिट रिमांड लेकर दोनों को यूपी एसटीएफ के हवाले करेंगे."

बताया जा रहा है कि गुड्डन उत्तर प्रदेश के जगनपुर से जिला पंचायत सदस्य है. घटना के बाद से ही गुड्डन फरार था. पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास के घर पर गए पुलिस वालों को मारने में यह भी शामिल था. विकास दुबे ने कानपुर हत्याकांड के दो दिन पहले ही कानपुर के पुरा कस्बे के बाज़ार वार्ड में इसी गुड्डन की दुकान का उद्घाटन भी किया था.

गुड्डन विकास के साथ शुरुआत से ही आपराधिक मामलों में साझीदार रहा है. इनमें साल 2001 में राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड भी शामिल है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बदमाश की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी रखा था. गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने यूपीएसटीएफ को इसकी सूचना दे दी है. कानपुर एनकाउंटर के बाद गुड्डन की अखिलेश यादव के साथ भी फोटो वायरल हो रही थी.

यह भी पढ़ें: 

कैसे की 8 पुलिसवालों की हत्या और कहां-कहां भागा, एनकाउंटर से पहले विकास दुबे ने STF को बताई थी पूरी कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget