एक्सप्लोरर

30 जून की रात 12 बजे GST लॉन्च करेंगे राष्ट्रपति, सेंट्रल हॉल में होगा विशेष कार्यक्रम

नई दिल्ली: पूरे देश को एक टैक्स सिस्टम में बांधने वाली व्यवस्था वस्तु एवं सेवा कर-गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को एक जुलाई से लागू होने की तैयारियों पूरी हो रही हैं. एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो जाएगा. आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि 30 जून की रात 12 बजे से जेएसटी लागू हो जाएगा. जीएसटी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी लॉन्च करेंगे. इस दौरान सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

वित्त मंत्री जेटली ने बताया, 30 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता दिया गया है. वहीं. कार्यक्रम में सभी सांसद, सभी राज्य सरकारों के वित्त मंत्री भी मौजूद रहेंगे.  

जेटली ने कहा, ‘’जीएसटी का जीडीपी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए प्रक्रिया चल रही है. जीएसटी लागू करने के लिए सारे फैसले सर्वसम्मति से किए गए हैं.

देश में ऐसा पहली बार होगा जब किसी कानून को लागू करने के लिए आधी रात को संसद का सत्र बुलाया जाएगा. एक जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जीएसटी  के लागू होने से जुड़े दूसरे जरूरी ऐलान भी किए जा सकते हैं.

क्या है जीएसटी?

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एकीकृत कर प्रणाली है. इसमें सभी अप्रत्यक्ष कर को मिला दिया गया है. अब हर राज्य में अलग-अलग कर नहीं लगेगा बल्कि देशभर के लिए एक कर होगा. एक कर होने से कर के ऊपर कर नहीं चुकाना पड़ेगा. इससे वस्तु और सेवाएं सस्ती होने की उम्मीद है. इसके तहत कर की चार श्रेणी रखी गई हैं, इसमें 5 फीसदी,12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी है. सरकार का आकलन है कि जीएसटी लागू होने के बाद खुदरा महंगाई दो फीसदी तक घट सकती है.

यह भी पढें-

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के मामले में थोडी राहत, मुनाफाखोरी पर लगाम के कायदे-कानून तय

अमिताभ बच्चन होंगे GST के ब्रांड एंबेसडरः वित्त मंत्रालय ने शेयर किया VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget