नोएडा में नहीं जलाया जाएगा रावण का पुतला, बटन दबाते ही ऐसा हो जाएगा 20 फुट के पुतले का हाल
इस पुतले का निर्माण 500 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से किया गया है. रावण के इस पुतले को जलाए जाने के बजाय यांत्रिक तरीके से ध्वस्त किया जाएगा.

नोएडा: यूपी के नोएडा में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक से बने 20 फुट के रावण के पुतले को पारंपरिक तौर पर जलाए जाने के बजाय यांत्रिक तरीके से ध्वस्त किया जाएगा. इसके लिए बाकायदा एक खास प्लान बनाया गया है.
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस पुतले का निर्माण 500 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से किया गया है. इसे नोएडा के सेक्टर21-ए के स्टेडियम में लगाया जाएगा. इस पुतले का निस्तारण सीमेंट भट्ठे में किया जाएगा.
प्रियंका गांधी ने लखनऊ में ढूंढा आशियाना, कांग्रेस नेता बोले- अब यूपी को देंगी अधिक वक्त
जागरुकता फैलाना है मकसद
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि ऐसा करने के पीछे का विचार सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैलाना है. इस कदम का समर्थन सीमेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किया है.
बड़ी खबरें: राफेल लेने फ्रांस गए राजनाथ, दिल्ली के दशहरा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
उन्होंने बताया,"प्लास्टिक से बने रावण के पुतले को जलाया नहीं जाएगा. मुख्य अतिथि द्वारा एक बटन की मदद से इसे गिराया जाएगा और गिरे हुए पुतले को बाद में पर्यावरण के लिहाज से उचित निस्तारण के लिए सीमेंट की भट्ठी में ले जाया जाएगा."
यूपी के मुजफ्फरनगर में हॉरर किलिंग, लव मैरिज से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
सीमेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत विभिन्न कदमों के लिए जल शक्ति, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है. दिल्ली सहित नोएडा उन पांच शहरों में से एक है जहां इस तरह के पुतले दशहरे के मौके पर बने हैं.
Source: IOCL



























