एक्सप्लोरर
ग्रेटर बैंगलोर रीजन रिजल्ट 2018 : बैंगलोर रीजन में बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस 15 और जेडीएस 4 सीटों पर आगे
Greater Banglore, Karnataka Election Result

ग्रेटर बैंगलोर, कर्नाटक रीजन रिजल्ट 2018 Updates कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरु हो गई है. चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को 72.13 फीसदी मतदान हुआ था. ग्रेटर बेंगलुरू रीज़न में कुल 21 सीट हैं. यहां जानें हर एक सीट के चुनावी नतीजे.
बेंगलुरु शहरी इलाका है. शहरों में अमूमन बीजेपी का पलड़ा भरी देखा जाता है. यहां जातिगत समीकरण से दूर इस शहर के अपने कई मुद्दे हैं. यहां 224 में से 28 सीटें हैं. इस बार यहां सिद्दारमैया सरकार के खिलाफ विरोध की लहर देखी जा रही है. शहर के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, गड्ढे वाली सड़कें और उनसे हुई मौतें, आग उगलती झीलें और ट्रैफिक अहम् मुद्दे हैं. यहां कांग्रेस की सरकार के खिलाफ गुस्सा काफी देखा जा सकता है. यही कारण है कि शहर के गरीब वोटरों को अपने पाले में करने के लिए सिद्दरमैय्या सरकार ने "इंदिरा कैंटीन", हिंदी विरोधी और प्रो कन्नड़ा कार्ड, कर्नाटक के लिए अलग झंडे जैसे कार्ड खेले. लेकिन ये कदम कितने कारगर साबित होते हैं इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
ग्रेटर बैंगलोर रीजन, कर्नाटक विधानसभा रिजल्ट अपडेट
04: 05 # बैंगलोर रीजन में कांग्रेस 11 सीटों पर बीजेपी 15 सीटों पर पहुंची. जेडीएस की वापसी 4 सीटों पर बनाई बढ़त. 03:10: # बैंगलोर रीजन में कांग्रेस 13 सीटों पर बीजेपी 12 सीटों पर पहुंची. जेडीएस की वापसी 5 सीटों पर बनाई बढ़त. 03:10: # बैंगलोर रीजन में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे, बीजेपी की बढ़त घटकर 14 सीटों पर पहुंची. 03:00: # बैंगलोर रीजन में बीजेपी से आगे निकली कांग्रेस. 02:39: # अब तक मिले अपडेट के मुताबिक बीजेपी 14 सीटों पर आगे दिख रही है, कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर आगे है. जबकि जेडीएस 5 सीटों पर आगे दिख रही है. 01:39: # बीजेपी 14 सीटों पर आगे, कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर बनाए हुए है बढ़त. जेडीएस 5 सीटों पर आगे. 01:00: # बीजेपी 15 सीटों पर आगे, कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर बनाए हुए है बढ़त. 12:00: # 12 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई है बढ़त. 12:00: # 14 सीटों पर फिर आगे हुई बीजेपी. 11:25: #13 सीटों पर ही बीजेपी भी आगे. 11:25: # बैंगलोर में कांग्रेस ने की वापसी, 13 सीटों पर बनाई बढ़त. 10:25: # बैंगलोर में बीजेपी 15 सीटों पर आगे, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे बढ़ती दिख रही है, जेडीएस की अब भी 5 सीटों पर बढ़त बरकरार. 10:00: # ग्रेटलर बैंगलोर में भी बीजेपी 16 सीटों पर हुई आगे, कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर आगे. जेडीएस की 5 सीटों पर बढ़त. 10:00: # सुबह 10 बजे तक साफ होती दिख रही है कर्नाटक की तस्वीर. 09:38: # एक बार फिर बीजेपी 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे. जेडीएस 4 सीटों पर आगे. 09:15: # ताज़ा रूझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बीजेपी 11, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे. 09:15: # ताज़ा रूझानों में 12 सीटों पर आगे बीजेपी, 10 सीटों पर कांग्रेस आगे 09:01: #बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है. 09:01: # 13 सीटों पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस आगे. 08:48: # नौ सीटों पर आगे हुई कांग्रेस पार्टी 08:48: # बीजेपी 14 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त. 08:42: # बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त. 08:37: # कांग्रेस 4 सीटों पर आगे. 08:30: # बीजेपी ने धमाकेदार तरीके से बैंगलोर रीजन में खोला खाता. 10 सीटों पर आगे बीजेपी. 08:20: # कांग्रेस 3 सीटों पर आगे. 08:16: # बीजेपी की बैंलगोर रीजन में भी खराब शुरूआत. 08:16: # पहले रूझान में कांग्रेस ने खोला खाता. 08:15: # बैंगलोर रीज़न से भी आया पहला रूझान. # शुरू हुई वोटों की गिनती.बेंगलुरु शहरी इलाका है. शहरों में अमूमन बीजेपी का पलड़ा भरी देखा जाता है. यहां जातिगत समीकरण से दूर इस शहर के अपने कई मुद्दे हैं. यहां 224 में से 28 सीटें हैं. इस बार यहां सिद्दारमैया सरकार के खिलाफ विरोध की लहर देखी जा रही है. शहर के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, गड्ढे वाली सड़कें और उनसे हुई मौतें, आग उगलती झीलें और ट्रैफिक अहम् मुद्दे हैं. यहां कांग्रेस की सरकार के खिलाफ गुस्सा काफी देखा जा सकता है. यही कारण है कि शहर के गरीब वोटरों को अपने पाले में करने के लिए सिद्दरमैय्या सरकार ने "इंदिरा कैंटीन", हिंदी विरोधी और प्रो कन्नड़ा कार्ड, कर्नाटक के लिए अलग झंडे जैसे कार्ड खेले. लेकिन ये कदम कितने कारगर साबित होते हैं इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
और पढ़ें























