एक्सप्लोरर

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में आज से लागू होगा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान, कई चीज़ों पर रहेगी पाबंदी

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ाने वाली कई चीज़ों पर पाबंदी रहेगी. सड़कों और गलियों में लगातार स्वीपिंग मशीनों के जरिए सफाई का काम किया जाएगा. साथ ही पानी का छिड़काव भी लगातार किया जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए आज से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो रहा है. इस दौरान ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर में डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इससे किसी को छूट नहीं दी जाएगी. इसके अलावा भी कई और पाबंदियां भी इस प्लान के तहत लागू होंगी.

आज से दिल्ली एनसीआर में ईंट भट्ठे भी वही चलाए जा सकेंगे, जो जिग जैग तकनीक अपना चुके होंगे. प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के मुताबिक, स्टोन क्रसर, सीमेंट मिक्सर जैसे धूल मिट्टी बढ़ाने वाली जगहों पर प्रदूषण की रोकथाम के पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएंगे, ताकि इनकी वजह से हवा में धूल मिट्टी ना बढ़े.

बुरी खबर: सर्दी के साथ दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने दी दस्तक, हरियाणा-पंजाब में बड़े पैमाने पर जलाई जा रही है पराली

सड़कों और गलियों में लगातार स्वीपिंग मशीनों के जरिए सफाई का काम किया जाएगा. साथ ही पानी का छिड़काव भी लगातार किया जाएगा. ईपीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में कूड़े को जलाने पर रोक रहेगी. इसके अलावा सभी निर्माण कार्यों की भी समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी. ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इनकी वजह से प्रदूषण नहीं बढ़ रहा है.

अगले महीने लागू होगा ऑड-ईवन दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू की जाएगी. दिल्ली सरकार इस दौरान लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी बांटेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से दीवाली के मौके पर कम पटाखे जलाने की अपील भी की है. केजरीवाल ने कहा है कि सड़कों की सफाई मशीनों की मदद से होगी, पेड़ लगाए जाएंगे और शहर में प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 जगहों के लिए विशेष योजना भी इसमें शामिल है.

आपको बता दें कि इस बार ऑड-ईवन स्कीम के दौरान सीएनजी गाड़ियों को भी राहत नहीं मिलेगी. लेकिन पहले की तरह इस बार भी केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन योजना के दौरान महिलाओं को छूट देने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

अमित शाह ने कहा- दिसंबर तक बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget