एक्सप्लोरर

मोदी की मनमानी से आहत हैं आडवाणी: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: संसद में लगातार जारी व्यवधान और कामकाज के संचालन के तरीके को लेकर लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अटल..आडवाणी की जोड़ी की मेहनत का ही परिणाम है कि आज मोदीजी पूर्ण बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री बन सके हैं लेकिन मोदीजी जिस तरह से मनमानी कर रहे हैं, उससे आडवाणी जी आहत हैं.

संसद में व्यवधान को लेकर लोकसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि इस देश में जहां तक जनसंघ से लेकर जनता पार्टी की सरकार और फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सवाल है, आडवाणी जी का योगदान किसी से भी कम नहीं है और व्यापक है. दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘अटल-आडवाणी की जोड़ी की मेहनत का ही प्रभाव है कि आज मोदीजी पूर्ण बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री बने सके हैं.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज उनके (आडवाणी) साथ किस तरह का सलूक किया जा रहा है. यह सभी के सामने हैं. ‘‘मोदीजी जिस तरह से मनमानी कर रहे हैं और बिना किसी से परामर्श किये फैसले कर रहे हैं. उससे आडवाणी जी आहत दिख रहे हैं. ’’

उन्होंने कहा कि यह तो वैसा ही हुआ कि मैंने पौधा लगाया, पौधा तैयार हो गया और जब फल खाने का समय आया तब कहा गया कि आप तो बुजुर्ग हैं, इसलिए फल नहीं खा सकते. आडवाणी जी की पीड़ा यही है. उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में लगातार तीसरे सप्ताह हंगामा जारी रहने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को लोकसभा में सदन की कार्यवाही नहीं चल पाने को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया और उन्हें यह कहते सुना गया कि न तो स्पीकर और न ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं. बेहद क्षुब्ध दिख रहे आडवाणी को सदन में विपक्ष के लगातार हंगामे तथा विपक्ष के कई सदस्यों के नारेबाजी करते हुए सत्ता पक्ष की सीटों के सामने आ जाने पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार से अपनी नाखुशी व्यक्त करते सुना गया था. संसद में व्यवधान के बारे में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ वे (सरकार) खुद ही नहीं चाहते हैं कि नोटबंदी पर सदन में चर्चा हो.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नोटबंदी को लेकर इतनी अफरातफरी फैल चुकी है कि मोदी सरकार इसमें खुद ही फंस गई है. इसलिए वे तरह तरह के बहाने बना रहे हैं, कई वक्तव्यों की आड़ लेकर चर्चा का मार्ग अवरूद्ध कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार खुद को नोटबंदी में फंसा हुआ पा रही है, इसलिए संसद में ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रही है कि चर्चा नहीं हो पाये. ’’ संसद में गतिरोध के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुछ ही दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि सदन धरना-प्रदर्शन और ऐसी बाधा पैदा करने की जगह नहीं है जिसमें अल्पमत द्वारा ‘‘बहुमत की आवाज दबा दी जाए.’’

प्रणब ने कहा था कि विपक्ष का काम सदन को बाधित करना नहीं, बल्कि चर्चा और कामकाज करना है. राष्ट्रपति ने कहा था, ‘‘संसदीय प्रणाली में कामकाज में बाधा डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है. लोग अपने प्रतिनिधियों को बोलने के लिए भेजते हैं, धरने पर बैठने के लिए नहीं, और न ही सदन में दिक्कतें पैदा करने के लिए.’’ संसद में गतिरोध समाप्त करने के तरीके के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसका समाधान यही है कि लोकसभा में नोटबंदी पर मतविभाजन के प्रावधान वाले नियम 184 के तहत सरकार चर्चा कराये. एक बार मतविभाजन हो जायेगा तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास बहुमत है, फिर वह चर्चा से क्यों भाग रही है. मतविभाजन के प्रावधान वाले नियम 184 के तहत चर्चा करा लें तो गतिरोध ही खत्म हो जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget