एक्सप्लोरर

शपथ ग्रहण पर विवाद: शपथ से पहले अपने नेताओं के नाम लेने पर नाराज हुए राज्यपाल, सीएम से जताई आपत्ति

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर अव्यवस्था से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हो गए हैं. राज्यपाल ने शपथ से पहले अपने अपने नेताओं के नाम लेने पर भी आपत्ति दर्ज कराई.

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हैं राजपाल भगत सिंह कोशियारी उद्धव ठाकरे की शपथ से पहले लिए गए अपने नेताओं के नाम के उच्चारण से भी खफा है राज्यपाल के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के प्रोटोकॉल के खिलाफ है .

राज्यपाल की नाराजगी शपथ ग्रहण समारोह में सरकारी तंत्र प्रशासन को शामिल नहीं करने की वजह से भी है. साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासन के हस्तक्षेप नहीं रहने की वजह से अवयस्था थी जो की शपथ ग्रहण समारोह के प्रोटोकाल के खिलाफ है.

उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर अव्यवस्था से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हैं. शपथ ग्रहण समारोह के प्रोटोकॉल के मुताबिक व्यवस्था नहीं थी. शपथ ग्रहण के इंतजाम प्रशासन को नहीं करने दिए गए जिसकी वजह से मंच पर अव्यवस्था रही. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आपत्ति दर्ज कराई.

इसके साथ ही राज्यपाल ने शपथ से पूर्व अपने अपने नेताओं के नाम लेने पर भी आपत्ति दर्ज कराई है. नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से कहा भविष्य में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ऐसा नहीं होना चाहिए. ये कृत्य शपथ ग्रहण समारोह के प्रोटोकॉल के खिलाफ है ऐसे कृत्य शपथ ग्रहण समारोह की गरिमा गिराते है.

गुरुवार को उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह मुम्बई के शिवजी स्टेडियम में आयोजित हुआ था. शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर भारी अवव्यवस्था थी. शपथ ग्रहण जब शुरू हुआ तो मंच पर उद्धव ठाकरे के नाम पुकारा गया.

राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी जैसे ही "आई" शब्द बोला उसके बाद माइक पर उद्धव ठाकरे ने शपथ शुरू करने से पहले, शिवाजी महाराज और अपने माता-पिता का नाम लिया. यही नहीं जब एनसीपी के नेता शपथ ग्रहण के लिए आये तो उन्होंने अपने नेता शरद पवार का नाम लिया था. इस सब से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज़ हुए और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मंच पर ही आपत्ति और नाराजगी दर्ज कराई थी.

शपथ ग्रहण में शामिल हुए ये दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शिवाजी पार्क पूरा खचाखच भरा हुआ था. शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ, संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे, सुप्रिया सुले, अजित पवार, अहमद पटेल, पृथ्वीराज चव्हाण पहुंचे, सुशील शिंदे, परिणिति शिंदे, कपिल सिब्बल, पृथ्वीराज चव्हाण, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी सहित कई बड़े चेहरे शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget