एक्सप्लोरर

मोदी सरकार की चेतावनी, लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान आवश्यक चीजों की जमाखोरी पर सरकार ने चेतावनी दी है. इस मामले में राज्य सरकारों को इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी गई है.

नई दिल्ली. कोरोना संकट से निपटने के लिए कुछ राज्यों में लॉकडाउन तो कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है. ऐसे में लोगों तक रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ें उचित दाम पर पहुंचाना एक चुनौती रहती है.

वहीं, केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी है. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी राज्यों को कर्फ्यू के दौरान जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महामारी के चलते लगाए गए कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में दिक्कत न हो.

जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के अधिकारियों ने आज सभी राज्यों के उपभोक्ता मंत्रालय के सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में राज्यों को सख्त हिदायत दी गई कि आवश्यक वस्तुओं की कीमत बढ़ाने के लिए होने वाले जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर पैनी नज़र रखें. अगर कोई ऐसा करता पाया जाए तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु कानून के तहत कार्रवाई की जाए. 

इसके लिए राज्यों को सलाह दी गई है कि खाद्य, सिविल सप्लाई, मापतौल, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन राज्य और ज़िले के स्तर पर किया जाए. इस संयुक्त टीम का मुख्य काम निगरानी और आदेश को सख्ती से लागू होगा ताकि जमाखोरी और कीमत बढ़ाने जैसी कोशिशों पर काबू पाया जा सके.

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग में अपर सचिव निधि खरे के साथ हुई इस बैठक में एक बार फिर राज्यों से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया ताकि घबराहट में लोग फालतू की खरीदारी न करने लगें.

ये भी पढ़ें:

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दी जाए न्यूनतम एक हफ्ते की मेडिकल किट: सीएम योगी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी यूपी सरकार पांच शहरों में नहीं लगाएगी संपूर्ण लॉकडाउन, दिया ये तर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget