एक्सप्लोरर

दिल्लीः दीपावली पर इस साल करीब 70 प्रतिशत लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े-गोपाल राय

दिल्ली सरकार ने पांच नवंबर को शहर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इनके इस्तेमाल पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया था और इस दिवाली पर इसका अच्छा असर देखने को मिला.

नई दिल्लीः दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि आप सरकार के पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद शहर में इस बार दीपावली पर करीब 70 फीसदी लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े और अगले साल नतीजे इससे बेहतर होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदूषण की समस्या का दीर्घकालिक उपाय ‘‘एक दिन में नहीं खोजा जा सकता.’’

70 प्रतिशत दिल्लीवासियों ने नहीं छोड़ पटाखे गोपाल राय ने कहा, ‘‘सरकार के पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद शहर के करीब 70 फीसदी निवासियों ने पटाखे नहीं फोड़े. मैं उम्मीद करता हूं कि अगले साल नतीजे और बेहतर होंगे.’’

30 नवंबर तक के लिए है पटाखों पर बैन दिल्ली सरकार ने पांच नवंबर को शहर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इनके इस्तेमाल पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नौ नवंबर मध्यरात्रि से लेकर 30 नवंबर आधी रात तक सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है.

रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ का दूसरा फेज़ शुरू राय ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा बनाया गया ‘बायो-डी कम्पोज़र’ (घोल) पराली जलाने से रोकने का दीर्घकालिक समाधान है. पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार इस घोल से 15 से 20 दिन में पराली को खाद में बदला जा सकता है, जिससे इसे जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

दिल्ली सरकार करेगी पहल मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूसा द्वारा तैयार घोल के असर संबंधी रिपोर्ट को सोमवार को ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता के लिए आयोग’ सौंपेगी और सभी राज्य सरकारों को इसे लागू करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध करेगी. वहीं उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले सप्ताह दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले आए लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो तीन-दिनों में मामले कम हुए हैं.

ये भी पढ़ें

एक साथ हो सकते हैं संसद के शीतकालीन और बजट सत्र, कोरोना के मद्देनजर सरकार उठा सकती है कदम

बिहार में हार पर कांग्रेस में नए सिरे से कलह, कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल तो अशोक गहलोत ने दी ये सलाह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget