एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की मौत का मामला, गोवा पुलिस जल्द दायर करेगी चार्जशीट

Sonali Phogat News: हरियाणा बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त को गोवा में मृत मिली थीं. इस मामले में पुलिस ने उनके पीए समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

Sonali Phogat Murder Case: अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जारी हलचल के बीच गोवा पुलिस (Goa Police) ने पुष्टि की है कि जल्दी ही आरोप पत्र दायर किया जाएगा. उत्तरी गोवा के एसपी शोबित सक्सेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि जांच के लिए हरियाणा (Haryana) गई पुलिस की टीम वापस आ गई है और जांच का विश्लेषण कर रहे हैं. वरिष्ठ स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है. हमें रिमांड के बाद ऑब्जेक्टिव आधार पर चार्जशीट दाखिल करने का भरोसा है. 

उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस की अवैध नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. पिछले कुछ वर्षों में अवैध ड्रग्स की रिकॉर्ड बरामदगी हुई है. उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो इनकी आपूर्ति, उपभोग, स्टॉक करते हैं या अपने परिसर को नशीली दवाओं की खपत के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं.

कर्लीज रेस्तरां को भी गिराया गया

इससे पहले एनजीटी के आदेश पर बीते दिन गोवा के कर्लीज रेस्तरां को भी गिराया गया है. इस रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स को सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि अभी वे जमानत पर बाहर हैं. यह गोवा का वही रेस्तरां था जहां सोनाली फोगाट को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

सोनाली फोगाट मौत से कुछ घंटे पहले इसी रेस्तरां में पार्टी भी कर रही थीं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्लीज रेस्तरां के विध्वंस पर रोक भी लगाई थी. कोर्ट ने कर्लीज रेस्तरां के 42/10 पार्ट को गिराने पर इस शर्त के साथ रोक लगा दी थी कि वहां कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी. इसके बाद डिमोलिशन टीम ने कर्लीज रेस्तरां के 42/10 पार्ट को छोड़कर बाकी हिस्से को गिरा दिया था. 

गोवा में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत

सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को गोवा के अंजुना के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट का पता चला था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोनाली के पीए सुधीर सांगवान, उसके सहयोगी सुखविंदर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. 

जबरन दी गई थी ड्रग्स

पुलिस पूछताछ में सुधीर सांगवान ने कबूल किया कि उन्होंने सोनाली को जबरन ड्रग्स दी थी. इस केस की जांच कर रही गोवा पुलिस (Goa Police) की टीम ने हरियाणा के हिसार (Hisar) जिले में सोनाली फोगाट के आवास का भी दौरा किया था और तीन डायरियां जब्त की थी. पुलिस सर्च टीम ने सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के बेडरूम, अलमारी और पासवर्ड से सुरक्षित लॉकर की भी जांच की थी. 

ये भी पढे़ं- 

सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर रिलीज, बेटी ने गोवा पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

Sonali Phogat Murder Case: गोवा कोर्ट ने बढ़ाया आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर का रिमांड, दस्तावेजों को लेकर की होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget