एक्सप्लोरर

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा पुलिस ने दर्ज की एक नई FIR, NDPS एक्ट के तहत ये लोग बनाए गए आरोपी

Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक नई एफआईआर दर्ज की है. इसमें ड्रग पैडलर और कर्लिज रेस्टोरेंट के मालिक भी आरोपी बनाया गया है.

Goa Police Action in Sonali Phogat Murder Case: बीजेपी (BJP) नेता और सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या के मामले में गोवा पुलिस (Goa Police) ने एक नई एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस ने ताजा एफआईआर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 (NDPS Act 1985) के तहत दर्ज की है. इसकी जानकारी गोवा की मापुसा अदालत (Mapusa Court) में सहायक सरकारी वकील ने दी है. 

यह एफआईआर पहले से चल रहे मामले से अलग है. एनडीपीएस के तहत दर्ज की गई एफआईआर में सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान समेत, सुखविंदर सिंह, ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर और कर्लिज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन न्यून्स को आरोपी बनाया गया है. नई एफआईआर में कर्लिज के मालिक और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार दिखाया गया है जबकि सुधीर और सुखविंदर को अभी इसमें गिरफ्तार नही दिखाया गया है.

पुलिस का दावा- सुधीर सांगवान ने कबूला जुर्म

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कल रात ड्रग पैडलर और आज कर्लिज रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार किया था. पुलिस को कर्लिज रेस्टोरेंट के प्रसाधन से सिंथेटिक ड्रग मिला था, जिसके बाद इसके मालिक की गिरफ्तारी की गई. इस रेस्टोरेंट में सोनाली फोगाट रुकी थीं. इससे पहले पुलिस ने बताया कि आरोपी सुधीर सांगवान ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है. पुलिस के मुताबिक, सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट के पीने के पानी में कुछ पदार्थ मिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और जिसके बाद बीजेपी नेता की मौत हो गई. सोनाली की फोगाट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लड़खड़ाती नजर आ रही हैं.

23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत दिल के दौरे से बताई गई थी लेकिन उनके परिवार ने हत्या किए जाने का संदेह जताया था. सोनाली के परिवार ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट को वश में रखने के लिए तांत्रिक का इस्तेमाल करता था सुधीर सांगवान, करीबी ने खोले राज

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट के परिवार का दावा- PA ने प्रॉपर्टी को लेकर की हत्या, बेटी को भी जान का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget