एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट के परिवार का दावा- PA ने प्रॉपर्टी को लेकर की हत्या, बेटी को भी जान का खतरा

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट हत्या मामले में परिवार ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत कर अब तक की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है.

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर उनके पीए सुधीर सांगवान और एक अन्य सहयोगी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, मामले में होटल मालिक समेत एक ड्रग पैडलर की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. सोनाली के परिवार ने एबीपी न्यूज़ से इस हत्याकांड मामले पर बात करते हुए अब तक की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है. 

सोनाली फोगाट के जेठ (कुलदीप) ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि, इस हत्याकांड को केवल प्रॉपर्टी के चलते अंजाम दिया गया है. सोनाली का पीए सुधीर प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इसलिए उसने प्लानिंग रची. उसने गोवा जाकर इस हत्या को अंजाम दिया क्योंकि उसे पता था यहां सोनाली के परिवार वाले हैं यहां वो इसे अंजाम नहीं दे पाएगा इसलिए उसने गोवा जाकर ये सब किया. 

ड्राइवर के रूप में आया था सुधीर

कुलदीप ने सोनाली फोगाट का पीए सुधीर सांगवान के बारे में बताया कि, साल 2019 में आदमपुर विधानसभा का इलेक्शन हुआ था. इस दौरान वो एक ड्राइवर के रूप में आया था फिर उसने इतना विश्वास जीत लिया कि वो पीए बन गया. शुरुआत में तो इतना विश्वास था कि घर वालों को भी शक नहीं था कि यह गलत आदमी है लेकिन वह प्लानिंग के तहत आया था.

कुलदीप ने बताया, सुधीर ने धीरे-धीरे ऐसी स्थिति पैदा कर दी थी कि वो हमें सोनाली से मिलने तक नहीं देता था. कुलदीप ने सुधीर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस शख्स को सज़ा के तौर पर फांसी नहीं बल्कि शेर के सामने फेंक देना चाहिए. उन्होंने बताया, सोनाली ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि, "मेरे खाने में कुछ मिलाया हुआ है. मेरे हाथ-पैर सुन हो रहे हैं. वो फंस गई हैं और वो 2 दिन बाद घर लौटकर सबकुछ बताएंगी."

बहन ने फोन पर सुधीर की आवाज सुनी थी- कुलदीप

कुलदीप ने आगे बताया कि, जब सोनाली मां से बात कर रही थी तो पीछे से सुधीर की आवाज उसकी बहन ने सुनी थी. उन्होंने कहा, अगली सुबह 7.30 बजे हमारे पास फोन आया कि सोनाली मृत पाई गई है. हमने सुधीर को फोन किया तो उसने नहीं उठाया. दोपहर करीब 12 बजे सुधीर से बात हुई तो उसने बताया कि मैं 5 मिनट के लिए कमरे से बाहर गया था वापस आया तो सोनाली मृत मिली. 

अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट

कुलदीप ने आगे कहा कि, मैं किसी का बेवजह नाम लेकर फंसाना नहीं चाहता लेकिन हमें इंसाफ चाहिए. पुलिस सुधीर से पूछताछ कर रही है और अब वहीं बताएगा कौन इस हत्याकांड में शामिल था और कौन नहीं. कुलदीप ने ये भी कहा कि, अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हम सीबीआई के पास जाएंगे. हालांकि, अब तक की कार्रवाई से उन्होंने संतुष्टि जाहिर की है. उन्होंने कहा, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विश्वास दिलाया है कि जैसा परिवार कहेगा वैसा ही होगा. अगर हम चाहेंगे सीबीआई जांच हो तो उसे माना जाएगा. 

कुलदीप ने आगे कहा कि, हमें नहीं पता सुधीर का आगे का क्या प्लान था. हो सकता है वो सोनाली की बेटी को भी मारना चाहता हो. उन्होंने बताया कि, सोनाली के लॉकर, एटीएम कार्ड सब उसक पास हुआ करता था. सोनाली का मोबाइल फोन, मकान की चाबी है, गाड़ियों की चाबी उसके पास होती थी. कुलदीप ने बताया कि, सोनाली को खाना भी वो खुद देता था. 

यह भी पढे़ें

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के लिए उठी इंसाफ की मांग, सामने आए बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट

Sonali Phogat Death : पुलिस ने बताई उस पार्टी की पूरी कहानी, सुखविंदर और सुधीर ने ऐसे दिया था सोनाली को ड्रग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget