एक्सप्लोरर

Goa Elections: गोवा के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा वादा, कहा- सरकार बनी तो कराएंगे तीर्थयात्रा

Goa Elections: अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह गोवा के लोगों को भी उनके मनपसंद तीर्थस्थान की तीर्थयात्रा कराई जाएगी.

Goa Elections: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गोवा पहुंचे हैं. गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने वहां की जनता से बड़े वादे किए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह गोवा के लोगों को भी उनके मनपसंद तीर्थस्थान की तीर्थयात्रा कराई जाएगी.

सीएम केजरीवाल ने कहा, "मैं आज गोवा के अपने दोस्तों को एक और गारंटी देने आया हूं. मैं अभी अयोध्या गया था, वहां राम मंदिर गया, रामलला के दर्शन किए. बहुत अच्छा लगा. बाहर निकलकर मन में एक विचार आया कि जो सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, ये सौभाग्य सब को प्राप्त हो. तो मैंने मन में ठाना कि जितना हो सकेगा, ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैं अयोध्या के और श्रीराम चंद्र के दर्शन करवाऊंगा. वहां से मैं ये विचार लेकर आया."

केजरीवाल ने कहा, "अगर गोवा में हमारी सरकार बनेगी तो गोवा के लोगों को अयोध्या की तीर्थयात्रा कराएंगे. वहां लोगों को श्रीराम चंद्र जी के दर्शन करवाएंगे." उन्होंने कहा कि जो हमारे ईसाई भाई बहन हैं, उनको हम वेलेंकनी की मुफ्त तीर्थयात्रा कराएंगे. जो हमारे मुस्लिम भाई बहन हैं उनके अजमेर शरीफ की यात्रा करवाएंगे. केजरीवाल ने ये वादा किया कि कई लोगों को शिरडी में श्रद्धा है, उनके वहां की यात्रा कराएंगे.  

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं कुछ दिनों पहले आया था तो मैंने गोवा के लोगों को दूसरी गांरटी दी थी, रोज़गार की गारंटी. उन्होंने कहा, "अभी तक गोवा में बीजेपी और कांग्रेस की जो सरकारें रहीं हैं, उनकी पॉलिसी की वजह से गोवा के अंदर ज़बरदस्त बेरोज़गारी है. दोनों सरकारों ने युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया. केवल सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की लड़ाई चलती रही. आम आदमी पार्टी ने एलान किया कि हम गोवा के हर परिवार से एक बेरोज़गार युवा को नौकरी दिलवाएंगे. और जबतक रोज़गार नहीं मिलेगा तब तक 3 हज़ार रुपये बेरोज़गारी भत्ता देंगे."

उन्होंने अपना पुराना वादा दोहराते हुए कहा कि टूरिज़्म सेक्टर के लोगों को जब तक रोज़गार नहीं मिलता, उन्हें 5 हज़ार रुपये महीना देंगे. उन्होंने कहा कि माइनिंग से जुड़ी कई परिवार बेरोज़गार हुए हैं, इसलिए जब तक इन लोगों को काम शुरू नहीं होता इन्हें भी 5 हज़ार रुपये महीना देंगे. 

सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि उनके एलान करने के बाद से गोवा के 1 लाख 12 हज़ार युवाओं ने रोज़गार गारंटी पोर्टल पर रजिस्टर किया है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि 25 से 30 फीसदी गोवा के परिवार ने रजिस्टर किया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी के चुनावी वादे पर इतने बड़े स्तर पर लोग आगे आकर रजिस्टर करते हैं तो इससे पता चलता है कि लोगों को आम आदमी पार्टी पर कितना भरोसा है.

बीजेपी पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी की सरकार, बीजेपी के मुख्यमंत्री, बीजेपी के गवर्नर, उनकी (बीजेपी) अपनी पार्टी के गवर्नर अपने पार्टी के सीएम पर आरोप लगा रहे हैं कि ये किये सबसे भ्रष्ट सीएम है." अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत में पहला वाक्या है कि किसी गवर्नर ने अपनी पार्टी के चीफ मिनिस्टर के ऊपर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सत्यापाल मलिक बहुत परिपक्व व्यक्ति हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि एक एक शब्द सत्यपाल मलिक नाप तौल कर बोलते हैं. 

Drugs Case: फडणवीस के दिवाली बाद पटाखे फोड़ने वाले बयान पर CM उद्धव का पलटवार, बोले- पाकिस्तान पर बम कब गिरेंगे

प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget