एक्सप्लोरर

Exclusive: ममता बनर्जी का नेशनल प्लान, अब इस राज्य में TMC लड़ सकती है विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की नजर राष्ट्रीय राजनीति पर है. बंगाल के बाहर भी वो पार्टी को को मजबूत करने में जुटी हैं.

Exclusive: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अब राज्य के बाहर भी अपनी पार्टी तृणमलू कांग्रेस (TMC) को मजबूत करने में पूरी तरह से जुट गई हैं. इस बीच सूत्रों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) गोवा विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी ने गोवा में जमीन तलाशनी शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आइपैक की टीम गोवा में काम शुरू कर चुकी है. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी आने वाले दिनों में गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने का आधिकारिक एलान भी कर सकती है. जानकारी के मुताबिक आज भवानीपुर की सभा में ममता बनर्जी ने नारा भी लगाया, "गोवा में खेला होबे."

पिछले विधानसभा चुनाव का हाल

गोवा में विधानसबा की कुल 40 सीटे हैं. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं. हालांकि, वह सरकार नहीं बना पाई थी. उसने 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, बीजेपी ने 36 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 13 सीटों पर जीत हासिल की थी. निर्दलीय, जीएफपी और एमएजी के खाते में तीन-तीन सीटें गई थीं. एक सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार ने जीत हासिल किया था.

पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी. इस बार अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में आने पर उनकी पार्टी निजी क्षेत्र सहित 80 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करेगी. उन्होंने खनन और पर्यटन उद्योगों के समान्य होने तक इन क्षेत्रों पर निर्भर परिवारों को 5,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक देने का भी आश्वासन दिया.

Compensation For Covid Deaths: कोरोना से हुई मौत के लिए सरकार ने तय किया मुआवजा, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 50 हजार रुपये

Havana Syndrome: सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स के साथ भारत आए अधिकारी में मिले हवाना सिंड्रोम के लक्षण, इस बीमारी में होती है ये दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget