एक्सप्लोरर

Goa Congress Crisis: गोवा में कांग्रेस पर मंडराए संकट के बादल, पार्टी के 9 विधायक BJP में हो सकते हैं शामिल

Goa Congress Crisis: बता दें कि गोवा में कांग्रेस के महज 11 विधायक हैं, जिनमें से अब 9 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है.

Goa Congress Crisis: महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में सियासी हलचल देखने को मिल रही है. यहां कांग्रेस पार्टी टूटने के कगार पर है. बताया जा रहा है कि पार्टी के 9 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. फिलहाल नाराज विधायकों को मनाने की पूरी कोशिश जारी है. कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव दलबदल को रोकने की कोशिशों में जुटे हैं. हालांकि विधायकों का लौटना अब मुश्किल बताया जा रहा है. 

टूटने के कगार पर गोवा कांग्रेस
बता दें कि गोवा में कांग्रेस के महज 11 विधायक हैं, जिनमें से अब 9 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है. अगर ऐसा होता है तो पार्टी टूट जाएगी और पाला बदलने वाले विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन भी नहीं लिया जा सकता है. क्योंकि उनकी संख्या कुल विधायकों की संख्या के मुकाबले काफी ज्यादा है. 

गोवा में दोहराया जाएगा इतिहास?
बताया जा रहा है कि बगावत करने वालों में पूर्व सीएम दिगम्बर कामत भी शामिल हैं, जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले 2019 में भी कांग्रेस को झटका देते हुए कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसके बाद फिर एक बार उस इतिहास को दोहराने की तैयारी चल रही है. कांग्रेस से जो विधायक टूट सकते हैं उनमें दिगंबर कामत, माइकल लोबो, यूरी अलेमाओ संकल्प अमोनकर, डिलाईला लोबो, एलेक्स सिक्केरो, केदार नायक और राजेश फलदेसाई का नाम सामने आया है. 

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक दिगंबर कामत ने कहा कि ऐसी बातें काफी समय से चल रही हैं. फिलहाल मैं अपने घर पर हूं. कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडुराव गोवा में मौजूद हैं और विधायकों से संपर्क कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

इससे पहले सोमवार से शुरू होने वाले गोवा विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के सभी 11 विधायक शामिल हुए थे. रोचक बात ये है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को अलग–अलग धर्मस्थलों पर ले जाकर पार्टी से वफादारी की कसम खिलाई थी.

ये भी पढ़ें - 

'PM मोदी को भी करना पड़ेगा श्रीलंका जैसे हालात का सामना' - TMC विधायक का बड़ा बयान

Sri Lanka Crisis: पीएम के घर पर आग, 13 जुलाई को राष्ट्रपति राजपक्षे का इस्तीफा- श्रीलंका में बवाल के 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget