एक्सप्लोरर

Goa CM Oath Ceremony: यूपी के बाद होगा गोवा में सीएम पद के लिए प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह

40 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें जीतने वाली BJP ने गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सौंपे.

Goa CM Swearing-in Ceremony: गोवा में प्रमोद सावंत को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अब वह दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे. उनकी सरकार के लिये होने वाला शपथ ग्रहण समारोह 28 मार्च को होगा. 

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समारोह में शिरकत करेंगे.  जानकारी के  मुताबिक गोवा में शपथ ग्रहण समारोह पहले होना था लेकिन यूपी में होने वाले समारोह के चलते इसको फिलहाल के लिये टाल दिया गया है. 

बीजेपी ने जीती हैं 40 में से 20 विधानसभा सीटें

40 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें जीतने वाली BJP ने गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सौंपे. राज्यपाल ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते अगली सरकार बनाने के लिए न्योता दिया था. 

राज्यपाल ने जताई है संतुष्टी

राज्यपाल ने पत्र प्राप्त करने के बाद कहा कि मैं संतुष्ट हूं कि विधानसभा के  25 विधायक डॉ. प्रमोद सावंत के दावे का समर्थन कर रहे हैं. तदनुसार, मैं आपको गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए आमंत्रित करता हूं. आप शपथ ग्रहण के बाद पद ग्रहण करेंगे.

सीएम पद पर फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल की संभावित तस्वीर साफ हो गई है. प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में विश्वजीत राणे, माविन गुदिन्हो, अलिक्सो रेजिनाल्ड (निर्दलीय), गोविंद गावडे, रोहन खंवटे, सुदिन ढवलीकर (MGP), जेनफर मोन्सेरात, रवि नाईक, सुभाष शिरोडकर शामिल हो सकते हैं.

कुछ ऐसा हो सकता है मंत्रीमंडल 

1) प्रमोद सावंत, सीएम 
2) विश्वजीत राणे
3) माविन गुदिन्हो
4) अलिक्सो रेजिनाल्ड ( निर्दलीय ) 
5) गोविंद गावडे
6) रोहन खंवटे
7) सुदिन ढवलीकर( MGP) 
8) जेनफर मोन्सेरात 
9) रवि नाईक
10) सुभाष शिरोडकर

Uttarakhand Cabinet: पुष्कर धामी कैबिनेट में उनियाल, धन सिंह समेत शामिल हो सकते हैं ये चेहरे, मंत्रिमंडल के नामों पर शाम तक होगी चर्चा

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget