एक्सप्लोरर

ग्लोबल हंगर इंडेक्स: भारत की रैंकिंग पर राहुल गांधी ने कहा- सबका साथ सबका विकास के खोखले दावों की पोल खुली

117 देशों की रैकिंग में भारत 102वें नंबर पर है. पाकिस्तान 94, बांग्लादेश 88 और नेपाल 73वें नंबर पर है. पिछले साल भारत 119 देशों में 103वें नंबर पर था. राहुल गांधी ने कहा कि ये रैंकिंग सरकार की पोल खोलती है.

नई दिल्ली: ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में 117 देशों की रैंकिंग में भारत 102 पायदान पर है. ये रिपोर्ट भारत के लिए चिंता का विषय है. इस रिपोर्ट की मानें तो भारत की हालत एशिया के कई देशों से खराब है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स की लिस्ट में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की स्थिति भारत से बेहतर है. पाकिस्तान इसमें 94वें और बांग्लादेश 88वें नंबर पर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस रैंकिंग से सरकार की नीति में भारी विफलता का पता चलता है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''भारत की ग्लोबल हंगर इडेक्स की रैंकिंग 2014 से लगातार गिर रही है, अब यह 102/117 हो गई है. इस रैंकिंग से सरकार की नीतियिों की भारी विफलता का पता चलता है और पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के खोखले दावों की पोल खोल दी है.''

ग्लोबल हंगर इंडेक्स: भारत की रैंकिंग पर राहुल गांधी ने कहा- सबका साथ सबका विकास के खोखले दावों की पोल खुली

भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाले जीएचआई की वेबसाइट में बुधवार को बताया गया कि बेलारूस, यूक्रेन, तुर्की, क्यूबा और कुवैत समेत 17 देश पांच से कम जीएचआई अंक के साथ टॉप पर रहे. आयरलैंड की एजेंसी ‘कन्सर्न वर्ल्डवाइड’ और जर्मनी के संगठन ‘वेल्ट हंगर हिल्फे’ की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार रिपोर्ट में भारत में भरपेट भोजन नहीं मिलने की वजह से उत्पन्न भूख के स्तर को ‘‘गंभीर’’ बताया गया है.

हरियाणा चुनाव: फोन पर धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे दुष्यंत चौटाला

इस लिस्ट में भारत पिछले साल 119 देशों में 103वें स्थान और 2000 में 113 देशों में 83वें स्थान पर था. इस बार देश 117 देशों में 102वें स्थान पर रहा है. भारत के जीएचआई अंक में गिरावट आई .  भारत का जीएचआई अंक 2005 में 38.9, 2010 में 32 और 2010 से 2019 के बीच 32 से 30.3 अंक के बीच रहा.

जीएचआई अंक की चार संकेतकों के आधार पर गणना की जाती है-अल्पपोषण, बच्चों के कद के हिसाब से कम वजन होना, बच्चों का वजन के हिसाब से कद कम होना और बाल मृत्युदर. रिपोर्ट के अनुसार भारत में कद के हिसाब से कम वजन होने आंकड़ा 2008-2012 में 16.5 प्रतिशत से बढ़कर 2014-18 में 20.8 प्रतिशत हो गया.

हरियाणा चुनाव: पति अशोक तंवर के फैसले के साथ नहीं अवंतिका, कहा- आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगी

रिपोर्ट में कहा गया कि छह महीने से 23 महीने के सभी बच्चों में से केवल 9.6 प्रतिशत बच्चों को ‘‘न्यूनतम स्वीकार्य आहार’’ दिया गया. इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में कद से हिसाब से बच्चों का वजन कम होने की दर अत्यधिक है जो 20.8 प्रतिशत है. यह दर इस रिपोर्ट में शामिल देशों में सबसे ज्यादा है.’’

रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष पीड़ित और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रहे यमन और जिबूती जैसे देशों ने भी इस मामले में भारत से अच्छा प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नेपाल (73), श्रीलंका (66), बांग्लादेश (88), म्यामां (69) और पाकिस्तान (94) जैसे भारत के पड़ोसी देश भी ‘गंभीर’ भूख की श्रेणी में है लेकिन उन्होंने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है. इसमें चीन 25वें स्थान पर है और वहां भरपेट भोजन नहीं मिलने की वजह से उत्पन्न भूख का स्तर कम है जबकि श्रीलंका में इस समस्या का स्तर ‘मध्यम’ है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget