एक्सप्लोरर

गोरखपुर: दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेज रहा गीताप्रेस, ताड़पत्र पर बांग्‍ला में लिखी महाभारत है खास

गोरखपुर में 2600 दुर्लभ पां‍डुलिपियों और ग्रंथों को गीताप्रेस सहेज रहा है. ताड़पत्र पर बांग्‍ला भाषा में लिखी महाभारत खास है.

गोरखपुर: 2600 दुर्लभ पां‍डुलिपियों और ग्रंथों को गीता प्रेस सहेज रहा है. इसमें ताड़पत्र पर बांग्‍ला भाषा में लिखी महाभारत खास है. इसके अलावा हाथ से बने कागज पर लिखी गई नीलकंठी टीका समेत 2600 से अधिक पांडुलिपियों को दीमक से बचाने के लिए उनका रासायनिक संरक्षण किया जा रहा है.

इसके लिए 15 लाख रुपए खर्च कर 91 एसिड फ्री आलमारियों में इन पांडुलिपियों को एसिड फ्री कपड़े और कागज में सहेज कर रखा जा रहा है. गोरखपुर का गीता प्रेस अनमोल पांडुलिपियों की उम्र बढ़ाने में लग गया है. गीताप्रेस के पास गीता, श्रीरामचरितमानस, महाभारत, वेद- वेदांग समेत सैकड़ों दुर्लभ पांडुलिपियां हैं. इनमें से कुछ का रासायनिक संरक्षण हो चुका है, जबकि शेष संरक्षित की जा रही है.

पाण्‍डुलिपियों को संरक्षित करने के लिए केमिकल के संपर्क में लाया जाता है

गीता प्रेस के पुस्‍तकालय के इंचार्ज हरिराम त्रिपाठी बताते हैं कि पाण्‍डुलिपियों को संरक्षित करने के लिए फ्यूमिगेशन विधि से केमिकल के संपर्क में लाया जाता है. फिर एसिड फ्री कागज में लपेटकर उन्हें एसिड फ्री लाल कपड़े में बांधा जा रहा है. इसके बाद एसिड फ्री आलमारी में रखा जा रहा है. इस विधि से उपचार के बाद आलमारी और पांडुलिपि, किसी का भी क्षरण नहीं होगा.

गीताप्रेस के पास सर्वाधिक महत्वपूर्ण ताड़ के पत्ते पर लिखी महाभारत, स्वर्णाक्षर और फूल-पत्तियों के रस से चित्रित गीता की पांडुलिपि है. महाभारत का पांडुलिपि चार अंगुल चौड़े और दो मीटर लंबे ताड़पत्र पर बांग्ला भाषा में है. इन दोनों पांडुलिपियों को उपचार के बाद साखू की प्लेट के बीच सुरक्षित रखा गया है. 1950 में प्रकाशित कल्याण के ‘हिंदू संस्कृति अंक’ में तत्कालीन संपादक हनुमान प्रसाद पोद्दार 'भाईजी’ ने पाठकों से दुर्लभ पांडुलिपियां गीताप्रेस को देने की अपील की. बड़ी संख्या में लोगों ने गीताप्रेस को पांडुलिपियां भेजीं. इन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखा गया. लेकिन कुछ में दीमक लगने के बाद रासायनिक उपचार का निर्णय लिया गया.

गोरखपुर: दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेज रहा गीताप्रेस, ताड़पत्र पर बांग्‍ला में लिखी महाभारत है खास

माना जाता है कि कागज के आविष्कार से पहले ताड़पत्र पर लिखी गई थी महाभारत 

गी‍ता प्रेस के उत्‍पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी बताते हैं कि ग्रामोद्योग विभाग लखनऊ से एसिड फ्री कागज और बोर्ड मंगवाया गया. पुस्तकालय के इंचार्ज हरिराम त्रिपाठी को लखनऊ भेजकर प्रशिक्षण दिलवाया गया. गीताप्रेस ने किसी भी पांडुलिपि की कार्बन डेटिंग नहीं कराई है. लेकिन ताड़पत्र पर लिखी महाभारत को कागज का आविष्कार होने से पहले का माना जाता है. महाभारत की नीलकंठी टीका 300 वर्ष पुरानी बताई जा रही है. अन्य पांडुलिपियां करीब दो सौ पूर्व की हैं. वे कहते हैं कि ये दुर्लभ पांडुलिपियां हमारी थाती हैं. इन्हें बचाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं.

गोरखपुर का गीता प्रेस दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेजने का काम कर रहा है. इन्‍हें 20 एसिड फ्री आलमारियों में एसिड फ्री कपड़े और कागजम में लपेट कर रखा जा रहा है. इसके अलावा अन्‍य 71 आलमारियों में संदर्भित ग्रंथ हैं. हस्तनिर्मित कागज पर लिखी महाभारत की नीलकंठी टीका, बृहदारण्यक उपनिषद, ऐतरेय उपनिषद, कठोपनिषद, श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भागवत की श्रीधरी टीका, श्रीमद्भागवत महापुराण, शिव पुराण, देवी पुराण इनमें खास हैं.

यह भी पढ़ें.

पुलवामा पर पाकिस्तान का कबूलनामा: बिना नाम लिए राहुल पर मोदी का हमला, कहा- कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति करते हैं

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में हुई 551 लोगों की मौत, करीब 50 हजार नए मामले दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget