एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Remarks: 'हनुमान की गदा से इनका नाश हो जाएगा', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला

BJP Slams A Raja: डीएमके नेता ए राजा पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने भगवान राम और भारत के विचार का उपहास किया है.

Giriraj Singh On INDIA Alliance: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डीएम के नेता ए राजा के विवादास्पद बयान पर विपक्ष पर तीखा हमला किया है. ए राजा ने कथित तौर पर सनातन विरोधी बयान दिया है. इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार के छपरा में मंगलवार (5 मार्च) को कहा, ''इंडी गठबंधन में ए राजा हों, लालू यादव हों या राहुल गांधी, ये लोग सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए ए राजा हनुमान जी को बंदर कहते हैं, हनुमान जी की ताकत ऐसी होगी कि उनकी गदा से इनका नाश हो जाएगा."

बीजेपी ने दावा किया है कि डीएमके सांसद ए राजा ने हाल के घृणास्पद भाषण में भगवान राम का उपहास किया है और भारत के विचार पर सवाल उठाया है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'सनातन धर्म' विरोधी बयान पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करने के एक दिन बाद ताजा विवाद शुरू हुआ है.

ए राजा और इंडिया अलायंस पर अमित मालवीय का निशाना

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अपने X हैंडल से ए राजा के कथित भाषण का वीडियो पोस्ट किया है और दावा किया है कि डीएमके सांसद ने भारत के विभाजन का आह्वान किया है.

अमित मालवीय ने लिखा, ''डीएमके के गुट से नफरत भरे भाषण लगातार जारी हैं. उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को नष्ट करने के आह्वान के बाद, अब यह एक राजा है जो भारत के विभाजन का आह्वान करते हैं, भगवान राम का उपहास करते हैं, मणिपुरियों पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं और एक राष्ट्र के रूप में भारत के विचार पर सवाल उठाते है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य साथी चुप हैं. उनके कथित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी की चुप्पी स्पष्ट है.''

क्या कहा था DMK नेता ए राजा ने?

बता दें कि वीडियो में ए राजा तमिल में बोलते नजर आ रहे हैं और अमित मालवीय ने उसका अंग्रेजी अनुवाद साझा किया है. अमित मालवीय के अनुवाद के अनुसार, ए राजा ने कहा, ''भारत एक राष्ट्र नहीं है. इस बात को अच्छे से समझ लीजिए. भारत कभी एक राष्ट्र नहीं है. एक राष्ट्र का मतलब है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति. तभी यह एक राष्ट्र होता है. भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है...'' उन्होंने अपनी बात कहते हुए कई राज्यों और वहां बोली जाने वाली भाषाओं का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कहीं.

यह भी पढ़ें- ED Official Attack: कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले की जांच CBI को सौंपी, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget