एक्सप्लोरर

Giriraj singh: 'मुस्लिम महिलाओं की अधिक है फर्टिलिटी रेट', जानें अब गिरिराज सिंह ने क्यों कर दी ये बात

Giriraj singh: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह भी बताया कि देश के कितने जिलों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने इसके लिए कड़े कानून की वकालत की.

Population Control Policy: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर गुरुवार (11 जुलाई 2024) देश के कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. इस बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने इसे लेकर देश में जनसंख्या बढने को लेकर बयान दिया है.

मुस्लिम महिलाओं को लेकर क्या बोले गिरिराज?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई, बौद्ध हो या जैन... देश में 147 जिले ऐसे हैं जहां की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. हिंदू महिलाओं की फर्टिलिटी रेट कम है और मुस्लिम महिलाओं की फर्टिलिटी रेट लगभग सवा फीसदी अधिक है. इस वजह से यह देश में एक सामाजिक विषमता का भी सवाल है कि अब एक कड़ा कानून लाने की जरूरत है."

केंद्र सरकार उठा सकती है जरूरी कदम

देश में बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कदम भी उठाए गए थे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान फरवरी 2024 में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश में जनसंख्या बढ़ोतरी और डेमोग्राफिक चेंज से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा.

इसे मोदी सरकार की ओर से जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना गया था. इसके बाद देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गया था. अब फिर से नरेंद्र मोदी तीसरी बाद देश के प्रधानमंत्री बनें है, ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार इस बार जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर सकती है.

गिरिराज ने की थी जनसंख्या कानून की वकालत

जनसंख्या कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक दिन पहले बुधवार (10 जुलाई 2024) को गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी न लाया होता तो वहां की जनसंख्या अनियंत्रित हो जाती. जनसंख्या नियंत्रण की नीति को लेकर केंद्र मंत्री ने कहा था कि देश में एक ऐसे ही कानून की जरूरत है, जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब पर समान रूप से लागू हो.

ये भी पढ़ें : Supreme Court: पिता की कौन सी बात सुनकर खुशी से खिल उठे CJI चंद्रचूड़? जिरह के बीच सीनियर एडवोकेट ने सुनाया 48 साल पुराना वाकिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget