एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: गिरिराज सिंह का विवादास्पद बयान, बोले- 'बिहार में शराब भगवान की तरह...'

Bihar News: बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शराब की तुलना भगवान से कर दी. उन्होंने कहा कि शराब भगवान की तरह हो गई है, जो दिखती नहीं, लेकिन राज्य में हर जगह मौजूद है.

Bihar: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए विवादास्पद बयान दे गए. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए शराब की तुलना भगवान से कर दी. उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शराब भगवान की तरह हो गई है, जो दिखाई नहीं देती, लेकिन राज्य में हर जगह मौजूद है.

केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे भगवान हर जगह होते हैं लेकिन दिखते नहीं. ठीक वैसा ही शराब के साथ है. नीतीश कुमार को शराब दिखती नहीं, लेकिन मौजूद हर जगह है. 

नीतीश कुमार बेकार हो गए हैं 

उन्होंने आगे कहा कि अब नीतीश कुमार इसका ठीकरा बीजेपी के ऊपर फोड़ रहे हैं. कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग ऐसा कर रहे हैं. यह तो और शर्मनाक है. उन्हें शराब नीति लागू किए हुए छह साल हो गए. लेकिन वे आज भी विफल हैं. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बेकार हो गए हैं. अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. जब उनकी पुलिस उनके क़ानून को, उनकी नीतियों को जमीन पर उतारने में असफल है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को शराबबंदी के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उसके अनुसार फैसला करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई नीति सफल नहीं होती है तो उस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.

बता दें कि सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मंगलवार रात से खबर लिखे जाने तक 39 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं. मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल और इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को दी ये 3 सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा परीक्षा देने का साहस नहीं', सुसाइड के कुछ दिन बाद NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा परीक्षा देने का साहस नहीं', सुसाइड के बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा
‘शीर्ष नेतृत्व पर नहीं बनना चाहते बोझ’, अन्नामलाई ने बीजेपी से अपने इस्तीफे में और क्या कहा?
‘शीर्ष नेतृत्व पर नहीं बनना चाहते बोझ’, अन्नामलाई ने बीजेपी से अपने इस्तीफे में और क्या कहा?
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
योगी सरकार के अधिकारी को पड़ी हाईकोर्ट से फटकार तो अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- वो तो खट्टे फल हैं...
योगी सरकार के अधिकारी को पड़ी हाईकोर्ट से फटकार तो अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- वो तो खट्टे फल हैं...
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा परीक्षा देने का साहस नहीं', सुसाइड के कुछ दिन बाद NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा परीक्षा देने का साहस नहीं', सुसाइड के बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
OTP शेयर नहीं किया फिर भी हो सकता है बैंक अकाउंट खाली! इस एक ट्रिक से बचा सकते हैं अपने पैसे
OTP शेयर नहीं किया फिर भी हो सकता है बैंक अकाउंट खाली! इस एक ट्रिक से बचा सकते हैं अपने पैसे
Embed widget