एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर का जितना नुकसान पिछले 6 महीने में हुआ, उतना 70 सालों में नहीं हुआ: गुलाम नबी आज़ाद

जम्मू कश्मीर पुलिस के निष्काषित डीएसपी देवेंद्र सिंह मामले की जांच की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इस जांच में यह देखा जाना चाहिये कि क्या देवेंद्र सिंह इस साजिश में अकेला था या उसके पीछे और भी कुछ लोग हैं.

जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमले करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर का पिछले सत्तर सालो में उतना नुकसान नहीं हुआ जितना मौजूदा सरकार ने पिछले छह महीनों में किया है. उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह के मामले में पारदर्शी जांच की भी मांग की है.

जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालातों और सुरक्षा परिदृश्य का जायज़ा लेने राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आज़ाद और पार्टी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी अम्बिका सोनी गुरूवार को दो दिनों के लिए जम्मू पहुंचे. जम्मू पहुंचते ही आज़ाद बीजेपी सरकार पर जम कर बरसे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री जम्मू कश्मीर में विकास देखने नहीं, बल्कि यह देखने आ रहे हैं कि पिछले डेढ़ साल में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को कितना बर्बाद किया है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता यह भी देखने आ रहे हैं कि नया कानून बनाने के बाद और राज्य के दो टुकड़े कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद कितने हजार करोड़ का नुकसान राज्य को हुआ है. उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में पिछले छह महीने में हजारों करोड़ का नुक्सान पर्यटन से जुड़े लोग, फल व्यापारी, जम्मू में उद्योगपति और ट्रांसपोर्ट उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का पिछले 70 साल में उतना नुकसान नहीं हुआ है, जितना बीजेपी ने एक झटके में किया है, पहले राज्यपाल शासन लगाकर और फिर केंद्र शासित प्रदेश बना कर.

हाल की में जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए विदेशी राजनयिकों के दौरे पर उन्होंने कहा कि दो बार बीजेपी ने देश की और दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का ऐसा काम किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, जम्मू कश्मीर के नेताओं को जेल में भरकर, जम्मू कश्मीर में व्यापार को खत्म करके और जम्मू-कश्मीर में विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियां खत्म करने की खबरों को दुनियाभर में टीवी और अखबारों ने दिखाया, फिर उसको धोने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी मर्जी के और चुने हुए सांसद जम्मू कश्मीर भेजे.

उन्होंने कहा कि जिन भी विदेशी सांसदों या राजनयिको को जम्मू कश्मीर बुलाया जाता है, उन्हें यहां की सिविल सोसाइटी, विपक्ष के नेताओं और जम्मू कश्मीर की मीडिया से मिलने नहीं दिया जाता, ताकि जो कहानी सरकार ने बनाई है उसी को बेचा जाये. लेकिन, उन्होंने कहा कि उस कहानी को किसी ने नहीं खरीदा और कुछ दिन पहले विदेशी राजनयिकों को दोबारा बुलाया गया, जिसमें भारत के सब से पुराने दोस्त रूस को नहीं बुलाया गया.

आने वाले केंद्र के मंत्रियो के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह तीसरा मौका है जब केंद्र सरकार अपने मंत्री भेज कर दुनिया को गुमराह करने जा रही है.  बीजेपी सरकार बेरोजगारी को खत्म करने के लिए, किसानों की मांगों को पूरा करने में और आर्थिक व्यवस्था को ठीक करने में पूरी तरह से बेअसर रही है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के निष्काषित डीएसपी देवेंद्र सिंह मामले की जांच की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इस जांच में यह देखा जाना चाहिये कि क्या देवेंद्र सिंह इस साजिश में अकेला था या उसके पीछे और भी कुछ लोग हैं. यह लोग कौन है उसकी भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह किसी एक शख्स का काम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जांच की पारदर्शिता में ज्यादा रूचि रखेगी कि इस सब के पीछे देवेंद्र सिंह अकेला था या उसके पीछे कोई और भी था.

जम्मू कश्मीर में बदलते राजनैतिक समीकरणों पर उन्होंने कहा कि तीसरे फ्रंट में वही नेता है, जिनको दिल्ली में पट्टी पढ़ाते और फाइव स्टार होटल में ठहराते हैं, उनसे मन चाहे बयान दिलवाते हैं.

Davinder Singh का ITR रिकॉर्ड खंगाल रही है जांच एजेंसियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget