एक्सप्लोरर

गुलाम नबी आजाद को एक और झटका! पार्टी के 30 संस्थापक सदस्य कांग्रेस में होंगे शामिल

कश्मीर के कोकेरनाग से संबंध रखने वाले निजामुद्दीन खटाना दो बार एमएलसी रहे हैं. पिछले साल सितंबर में ही उन्होंने पीडीपी छोड़कर आजाद की पार्टी का दामन थामा था.

Gulam Nabi Azad Party: गुलाम नबी आजाद की अगुआई वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. पार्टी के महासचिव निजामुद्दीन खटाना और इसके तीन दर्जन से अधिक संस्थापक सदस्य मंगलवार (17 जनवरी) को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. डीएपी को यह झटका ऐसे समय लग रहा है जब मंगलवार को ही अपनी नई पार्टी के पंजीकरण को लेकर आजाद के चुनाव आयोग से मिलने की संभावना है.

डीएपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि गुलाम नबी आजाद को चुनाव आयोग ने मंगलवार को बुलाया है. ध्यान देने की बात यह है कि 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' नाम अभी पार्टी के लोगों ने दिया है और इस पर चुनाव आयोग की मुहर लगना बाकी है.

खटाना और चौधरी गुलजार होंगे शामिल
मंगलवार को जो नेता आजाद की डीएपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उनमें पार्टी महासचिव निजामुद्दीन खटाना प्रमुख हैं. कश्मीर के कोकेरनाग से संबंध रखने वाले खटाना दो बार एमएलसी रहे हैं. पिछले साल सितंबर में ही उन्होंने पीडीपी छोड़कर आजाद की पार्टी का दामन थामा था. वहीं, पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा रखने वाले उनके बेटे चौधरी गुलजार खटाना भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

डिसअपियरिंग आजाद पार्टी
गुलाम नबी आजाद के पार्टी गठन के तीन महीने में ही साथियों के छोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसा है. जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए डीएपी को 'डिसअपियरिंग आजाद पार्टी' कहा था. आजाद ने इसके साथ ही खटाना के इस्तीफे को भी शेयर किया था.

17 नेताओं ने छोड़ी थी पार्टी
इसके पहले जनवरी के पहले सप्ताह में ही गुलाम नबी आजाद को झटका लगा था, जब पार्टी के 17 सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इनमें पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद समेत वे नाम थे जिन्हें गुलाम नबी आजाद का खास समझा जाता था. 

नेताओं के पार्टी छोड़ने पर गुलाम नबी आजाद ने कहा था, "मुझे चिंता नहीं है कि 10 या 12 नेता दिल्ली चले गए. जब तक मतदाता मेरे साथ हैं, मुझे नेताओं की चिंता नहीं है."

यह भी पढ़ें

गुलाब नबी के पुराने वफादार आखिर क्यों हो रहे 'आजाद'? क्या घाटी की राजनीति समझने में हुई भूल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget