एक्सप्लोरर

GHMC Election Results 2020: क्या कहते हैं ताजा आंकड़े, टीआरएस बोली- हमारा मेयर होगा

पिछले चुनावों में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल पर टीआरएस ने 99 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं AIMIM के पास 44, तो BJP के पास 4 सीट थी. कांग्रेस को 2 और TDP को एक सीट मिली थी. तेलंगाना में अभी टीआरएस की सरकार है.

हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए मंगलवार को हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है. चंद्रशेखर राव की बेटी औऱ टीआरएस नेता के. कविथा का कहना है कि टीआरएस ज्यादातर सीटों पर जीत रही है. चूंकि पेपर बैलट से मतदान हुआ था, इसलिए सटीक आंकड़ों के लिए हमें 3-4 घंटे इंतजार करना होगा. मेरा मानना है कि बीजेपी की संख्या में और गिरावट आएगी और टीआरएस को भारी समर्थन मिलेगा. मेयर हमारा होगा.

तीन बजे तक के रुझान

तीन बजे तक के रुझानों के मुताबिक टीआरएस 70 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है.वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 45 औऱ कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है.

 8,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती

सभी 150 डिविजनों में डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे शहर के 30 स्थानों पर शुरू हुई, जिसके लिए तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने 8,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की है. भाजपा ने 69 डिवीजनों में शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन आंकड़े लगातार बदल रहे हैं. बैलट बॉक्स खोलने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई. चूंकि चुनावों में पेपर बैलट का उपयोग हुआ, इसलिए मतगणना की प्रक्रिया धीमी है और परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है.

अधिकारियों ने प्रत्येक हॉल में 14 टेबल के साथ 150 मतगणना हॉल की व्यवस्था की है. राज्य निर्वाचन आयुक्त सी. पार्थसारथी ने कहा कि एक मतगणना सुपरवाइजर और दो सहायक प्रत्येक टेबल पर तैनात हैं.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, निषेधाज्ञा और यातायात प्रतिबंध लागू पुलिस ने मतगणना के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मतगणना केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा और यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं. हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा पुलिस ने अगले 48 घंटों के लिए विजय रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया. कुल 74.67 लाख मतदाताओं में से, 46.55 प्रतिशत ने मंगलवार को 149 डिविजनों में वोट डाले थे. 1,925 पोस्टल बैलट थे.

Covid-19: PM मोदी की सर्वदलीय बैठक पर अधीर रंजन चौधरी का तंज, कहा- वैक्सीनेशन पर नहीं दिया कोई रोडमैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget