एक्सप्लोरर

GHMC Election Result: हैदराबाद में BJP ने दिखाया दम, चार से 40 सीट जीतने की ओर, TRS सबसे बड़ी पार्टी

ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 42 सीटें जीत सकती हैं. 41 अब तक जीत चुकी है जबकि एमआईएम भी अब तक के रुझानों के हिसाब से 41 सीट तक पहुंच सकती है. बड़ी बात ये है कि सत्ताधारी टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी तो बन रही है लेकिन बहुमत से दूर है.

हैदराबाद: देश के सबसे बड़े नगर निगम में एक हैदराबाद के चुनाव में पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है. हैदराबाद के निकाय चुनाव में अमित शाह और जेपी नड्डा की रणनीति का नतीजा शानदार दिख रहा है. दोनों नेताओं की अगुवाई में पार्टी ने छोटे से चुनाव को भी हल्के में ना लेकर पूरी ताकत के साथ मैदार में उतरी.  बीजेपी की यही चुनाव जीतने की इच्छा शक्ति बता रही है कि पार्टी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय क्षत्रपों की भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की हैसियत में आ चुकी है.

ताजा रुझानों के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनने की ओर है. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 42 सीटें जीत सकती हैं. 41 अब तक जीत चुकी है जबकि एमआईएम भी अब तक के रुझानों के हिसाब से 41 सीट तक पहुंच सकती है. बड़ी बात ये है कि सत्ताधारी टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी तो बन रही है लेकिन बहुमत से दूर है.

29 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद की सड़कों पर रोड शो किया तो इसके दो दिन पहले ही जे पी नड्डा ने भी रोड शो किया था. एक निकाय चुनाव के प्रचार में बीजेपी ने अपने दो बडे चेहरे को सड़कों पर उतार दिया.

हैदराबाद में पिछला नगर निकाय चुनाव 2016 में हुआ था. इस चुनाव में TRS को 99, AIMIM को 44, BJP को चार और कंग्रेस को दो सीटें मिली थीं. इस बार बीजेपी दूसरे नंबर पर जरूर है लेकिन सीटों के नंबर का आंकड़ा बहुत ऊपर जा चुका है. बीजेपी के लिए इस छोटे चुनाव में मिली छोटी सी कामायबी बहुत बड़ी है.

हैदराबाद में बीजोपी के प्रदर्शन पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''(हैदराबाद में जिस तरह से बीजेपी को सफलता मिलती दिख रही है यह नतीजे हमारे लिए ऑन अपेक्षित नहीं है हमारे कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में अच्छी मेहनत की दक्षिण भारत की राजनीति में अब बीजेपी को लोग पसंद कर रहे हैं चुनाव के नतीजे यह साफ बता रहे.''

बीजेपी का हैदराबाद में प्रदर्शन ओवैसी के लिए खतरे की घंटी की तरह है. बीजेपी की इसी धमक के चलते वो टीआरएस के निशाने पर अब बीजेपी आ गई है. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता राव ने कहा, ''हैदराबाद में बीजेपी ने अपना पूरा फोकस लगा दिया था, जबकि उन्हें किसानों के मुद्दे पर फोकस करना चाहिए था.''

चुनाव भले ही निगम का था.. लेकिन बीजेपी ने हैदराबाद में अपने फायर ब्रांड नेताओं की पूरी फौज उतार दी.. बीजेपी को उम्मीद थी कि पार्टी अच्छा परफॉर्म करेगी. इसीलिए शुरुआत से पूरी रणनीति बनाकर प्रचार किया गया. और उसी का परिणाम नजर आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget