एक्सप्लोरर

अंजलि, फिर अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या बनी बेबी, दूसरे के चक्कर में तीसरे ने किया कत्ल, पढ़ें पूरी कहानी

Bhavya Sharma Murder Case: भव्या के दूसरे पति अनीस ने विनोद को गाजियाबाद छोड़कर चले जाने की धमकी दी थी. ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

Ghaziabad Bhavya Murder Case: गाजियाबाद के भव्या शर्मा मर्डर केस में पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है. गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने 35 साल की भव्या शर्मा (Bhavya Sharma) के कत्ल के आरोप में उसके पति विनोद शर्मा (Vinod Sharma) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी विनोद उसका तीसरा पति था. इससे पहले भी भव्या ने अलग-अलग नाम बदलकर दो शादियां की थी. विनोद ने भव्या को अपने दूसरे पति के साथ बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसी बात से नाराज विनोद ने चाकू से हमला कर भाव्या की हत्या कर दी. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद ने भव्या की हत्या कर इसकी सूचना अपने ससुराल वालों को दी थी. वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टर्माट में भव्या के पेट के निचले हिस्से में चाकू के निशान मिल थे. पुलिस की पूछताछ में विनोद हर बार अपने बयान बदल रहा था. इसी से पुलिस को उसपर कुछ शक हुआ. सख्ती से पूछताछ करने पर विनोद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

आरोपी पति ने उगला राज

आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. विनोद ने बताया की हत्या वाले दिन उसने और भव्या ने मिलकर शराब पी थी. इस दौरान उसने भव्या को ज्यादा शराब पिलाई. फिर मौका देखकर उसने भव्या के पेट में चाकू घोंप दिया. 

विनोद ने बताया कि उसने साल 2019 में भा्व्या के साथ शादी की थी. भव्या की उससे पहले अनीस नाम के शख्स से शादी हुई थी. विनोद से शादी करने के बाद वह अनीस से हुए बच्चे आदिल को भी अपने साथ लाई थी. 

'अनीस ने दी जान से मारने की धमकी'

विनोद भाव्या से शादी करने के बाद से काम नहीं करता था. भव्या के पैसों से ही घर का खर्च चलता था. भाव्या अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती थी. कत्ल से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर की रात विनोद ने भव्या को वीडियो कॉल की थी. वीडियो कॉल के दौरान उसे भव्या के साथ अनीस भी दिखाई दिया. भव्या के दूसरे पति अनीस ने विनोद को गाजियाबाद छोड़कर चले जाने की धमकी दी थी. ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

विनोद भव्या की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने इसका बदला लेने की ठान ली. 25 दिसंबर को भव्या जब घर लौटी तो दोनों ने मिलकर शराब पी. विनोद ने जानबूझकर भव्या को ज्यादा शराब पिला दी. उसके बाद जब भव्य का नशा हो गया उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी. 

भाव्या ने की थीं तीन शादियां

भव्या की विनोद से ये तीसरी शादी थीं. उसकी तीनों शादियां लव मैरिज थीं. उसका जन्म बिहार के सीतामढ़ी के मुस्लिम परिवार में हुआ था. शादी से पहले उसका नाम बेबी था. उसका परिवार गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में शिफ्ट हो गया था. उसकी पहली शादी एक युवक योगेंद्र से हुई थी. हिंदू युवक से शादी की वजह से उसने अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया था, लेकिन उसकी यह शादी 13 साल बाद टूट गई थी. 

बेबी से अंजलि बनने के बाद उसकी दूसरी शादी दिल्ली के अनीस से हुई. मुस्लिम युवक के निकाह होने की वजह से उसने एक बार फिर से अपना नाम बदल लिया. इस बार उसने अफसाना बनकर अनीस से शादी की. दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन ये शादी भी डेढ़ साल में टूट गई. अफसाना की तीसरी शादी गुरुग्राम के रहने वाले विनोद शर्मा से साल 2019 में हुई. अफसाना ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ विनोद के साथ शादी रचाई और अपना नाम अफसाना से बदलकर भव्य शर्मा रख लिया.  

इसे भी पढ़ेंः- Kandukur Stampede: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget