एक्सप्लोरर

#GhantiBajao : अमित शाह बने मोदी की मुमकिन मशीन, संसद में पूरे विपक्ष पर अकेले भारी पड़े

दूसरी बार देश की सत्ता संभालने के सिर्फ छह महीने के भीतर मोदी सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक लगातार चार बड़े फैसले संविधान के दायरे में सामने आए. यही वजह है कि अमित शाह को नया नाम मिला है. नरेंद्र मोदी की मुमकिन मशीन.

नई दिल्ली: पहले अनुच्छेद 370 और अब नागरिकता संशोधन विधेयक. गृह मंत्री अमित शाह ने साबित कर दिया है कि वो चुनावी मैदान की तरह संसद में भी पूरे विपक्ष पर अकेले भारी पड़ सकते हैं. अमित शाह की इसी ताकत को आम चुनाव के नतीजों के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी विरोधी महबूबा मुफ्ती ने भी कबूल किया था. मुफ्ती ने कहा था कि कांग्रेस को भी एक अमित शाह की जरूरत है. यही वजह है कि अमित शाह को नया नाम मिला है. नरेंद्र मोदी की मुमकिन मशीन. राज्यसभा में आज जिस तरीके से सबकुछ हुआ उससे अमित शाह का नंबर बीजेपी और सरकार दोनों में निर्विवाद रूप से मोदी के बाद नंबर दो के नेता का हो गया है.

आज देश की संसद में शरणार्थियों के हित में धर्म के आधार पर राजनीतिक घुसपैठ करने वाले दलों की घंटी बज गई, क्योंकि नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में 105 वोटों के मुकाबले 125 वोटों से पास हो गया. लेकिन ऐतिहासिक फैसले पर मुहर से पहले राजनीति खूब हुई. संसद का फैसला उन लाखों लोगों के लिए है, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जाने पर जान बचाकर भारत की शरण में आए. इस उम्मीद में कि उन्हें अपनों जैसा प्रेम मिलेगा? लेकिन लोकसभा में जो बिल सोमवार को पास हुआ, उसे राज्यसभा में आज पास होने के दौरान विपक्ष ने मुस्लिम पॉलिटिक्स के नाम पर खूब घेरा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन बिल पर संसद की मुहर को भारत के इतिहास में ऐतिहासिक दिन बताया है. तो वहीं लालू यादव की पार्टी के सांसद मनोज झा ने कहा भारत इजरायल बन जाएगा. विपक्ष नागरिकता संशोधन बिल के नाम पर डराता रहा लेकिन अमित शाह ने जवाब दिया कि देश को डराने वालों से दूर रहना है.

बता दें कि दूसरी बार देश की सत्ता संभालने के सिर्फ छह महीने के भीतर मोदी सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक लगातार चार बड़े फैसले संविधान के दायरे में सामने आए. पहले ट्रिपल तलाक, फिर जम्मू कश्मीर को आर्टिकल 370 से आजादी. फिर अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला. अब संसद से नागरिकता संशोधन बिल पर मुहर भी लग गई है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस में तेज हुआ 'राहुल राग', गहलोत के मंत्री ने सोनिया गांधी से कहा- राहुल बनें अध्यक्ष

दुनिया की टॉप-100 हथियार बनाने वाली कंपनियों में भारत की तीन बड़ी सरकारी कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget