एक्सप्लोरर

दुनिया की टॉप-100 हथियार बनाने वाली कंपनियों में भारत की तीन बड़ी सरकारी कंपनियां

सिपरी ने इस लिस्ट में स्वदेशी और विदेशी दोनों तरह के हथियारों को सप्लाई करने वाली कंपनियों को इस लिस्ट में शामिल किया है. सर्वे की मानें तो जहां 2017 के मुकाबले अमेरिका, इजरायल, फ्रांस और दक्षिण कोरिया का ग्लोबल आर्म्स सेल्स में हिस्सा बढ़ा है, वहीं भारत का प्रतिशत कम हुआ है.

नई दिल्ली: दुनिया की टॉप 100 हथियार बनाने वाली कंपनियों में भारत की तीन बड़ी सरकारी कंपनियां शुमार हो गई हैं. ग्बोबल थिंकटैंक, सिपरी के मुताबिक, ये कंपनियां हैं एचएएल, ओएफबी और बीईएल. हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इन तीनों कंपनियों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 7 फीसदी की कमी आई है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने हथियारों की सप्लाई करने वाली दुनियाभर की 100 बड़ी कंपनियां की लिस्ट जारी की है. सिपरी के मुताबिक, इन 100 बड़ी कंपनियों ने साल 2018 में कुल 420 बिलियन डॉलर का कारोबार किया. टॉप 5 (फाइव) यानि पांच सबसे बड़ी कंपनियां अमेरिका की हैं- लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, नार्थरोप-ग्रुममैन, रेथियोन और जनरल डायनेमिक्स कॉरपोरेशन.

सिपरी ने इस लिस्ट में स्वदेशी और विदेशी दोनों तरह के हथियारों को सप्लाई करने वाली कंपनियों को इस लिस्ट में शामिल किया है. सिपरी के मुताबिक, टॉप 100 में भारत की भी तीन कंपनियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इनमें स्वेदशी लड़ाकू विमान, एलसीएच तेजस और रूसी फाइटर जेट, सुखोई बनाने वाली सरकारी कंपनी, हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानि एचएएल 38वें स्थान पर है. जबकि भारतीय सेना के लिए तोप और टैंक बनाने वाली कंपनी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) 56वें स्थान पर हैं. जबकि आकाश मिसाइल सहित सेना के तीनों अंगों के लिए रडार और इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर सिस्टम तैयार करने वाली डिफेंस पीएसयू, बीईएल (भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड) 62वें स्थान पर है.

सिपरी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एचएएल का साल 2018 में टर्नओवर 2.7 बिलियन डॉलर यानि करीब (19000 करोड़ रूपय़े) था, जबकि ओएफबी का 1.7 बिलियन डॉलर था और बीईएल का 1.5 बिलियन डॉलर था. इन तीनों कंपनियों का शेयर कुल 100 बड़ी कंपनियों में 1.4 प्रतिशत है, जो दक्षिण कोरिया से ऊपर था. एशिया में भारत और दक्षिण कोरिया (की 3 कंपनियों) के अलावा जापान की भी पांच और सिंगापुर की एक कंपनी ग्लोबल आर्म्स लिस्ट में नाम दर्ज करा पाई हैं. सिपरी के मुताबिक, चीन की कंपनियों को इस सर्वे से अलग रखा गया है.

दुनिया की टॉप-100 हथियार बनाने वाली कंपनियों में भारत की तीन बड़ी सरकारी कंपनियां

सर्वे में नंबर बन कंपनी, एफ-16 जैसे फाइटर जेट बनाने वाल अमेरिकी कंपनी, लॉकहीड मार्टिन है जिसका सालाना टर्नओवर करीब 47.3 बिलियन डॉलर है. सिपरी की मानें तो अमेरिका की पांच सबसे बड़ी कंपनियों ने दुनियाभर के हथियारों की खरीद पर 59 प्रतिशत अधिकार है. इसके बाद रूस का हिस्सा है (8.6 प्रतिशत) जबकि इंग्लैंड का हि्स्सा 8.4 प्रतिशत है. रफाल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी, दसॉ 2.9 बिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में 34वें स्थान पर है. लेकिन सर्वे की मानें तो जहां 2017 के मुकाबले अमेरिका, इजरायल, फ्रांस और दक्षिण कोरिया का ग्लोबल आर्म्स सेल्स में हिस्सा बढ़ा है, वहीं भारत का प्रतिशत कम हुआ है (6.9 प्रतिशत गिरा है). रूस, जर्मनी और इंग्लैंड का हिस्सा भी गिरा है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस में तेज हुआ 'राहुल राग', गहलोत के मंत्री ने सोनिया गांधी से कहा- राहुल बनें अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget