एक्सप्लोरर

कांग्रेस में तेज हुआ 'राहुल राग', गहलोत के मंत्री ने सोनिया गांधी से कहा- राहुल बनें अध्यक्ष

कांग्रेस में इन दिनों 'राहुल कैंप' ने लामबंदी शुरू कर दी है. कुछ नेता दबी जुबान से तो कुछ खुलकर पार्टी की कमान फिर से राहुल को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं. सोनिया गांधी के दुबारा सक्रिय होने के बावजूद राहुल गांधी पार्टी का चेहरा बने हुए हैं.

नई दिल्ली: राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी में मुहिम शुरू हो गई है. बुधवार को राजस्थान सरकार में मंत्री रमेश मीणा ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की. पिछले दिनों में कांग्रेस में कई नेताओं ने राहुल गांधी को दुबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन पहली बार किसी नेता ने सोनिया गांधी के सामने ये मुद्दा उठाया है.

सोनिया गांधी से मुलाकात पर रमेश मीणा ने कहा कि हमने अपनी बात रख दी है क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार जो कर रही है उसके खिलाफ राहुल गांधी ही मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं. मीणा के मुताबिक इसके जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि "आप अपनी बात रख सकते हैं."

दरअसल, कांग्रेस में इन दिनों 'राहुल कैंप' ने लामबंदी शुरू कर दी है. कुछ नेता दबी जुबान से तो कुछ खुलकर पार्टी की कमान फिर से राहुल को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि क्या राहुल गांधी खुद दुबारा पार्टी अध्यक्ष बनने को तैयार हैं? हाल ही में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि राहुल गांधी ही कांग्रेस पार्टी को संभाल सकते हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव और राहुल के करीबी केसी वेणुगोपाल भी कह चुके हैं कि देश के मौजूदा हालात में पार्टी को राहुल के नेतृत्व की जरूरत है और कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है. वेणुगोपाल ने उम्मीद जताई कि राहुल कार्यकर्ताओं की बात पर गौर करेंगे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का "राहुल राग" अलापना साफ दर्शाता है कि आने वाले दिनों में राहुल की वापसी को मुमकिन करने के लिए माहौल बनाया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो टीम राहुल पर्दे के पीछे रह कर इस मुहिम को हवा देना चाहती है. पिछले दिनों ट्विटर पर राहुल गांधी को अपना नेता बताते हुए को कांग्रेसियों ने जमकर ट्वीट किए और राहुल के नेतृत्व को देश के लिए जरूरी बताते हुए #MyLeaderRG ट्रेंड कराया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली में भी राहुल वापसी अभियान की झलक देखने को मिलेगी.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने मनाने की सारी कोशिशें नाकाम रही. इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने राहुल का इस्तीफा मंजूर कर पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया. हालांकि सोनिया गांधी के दुबारा सक्रिय होने के बावजूद राहुल गांधी पार्टी का चेहरा बने हुए हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार में भी राहुल गांधी ने ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया.

यह भी पढ़ें-

CAB: शिवसेना ने खुद को बताया हेडमास्टर, संजय राउत ने कहा- देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget