एक्सप्लोरर

जर्मनी की एक सरकारी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, तकनीक चोरी में जुटी चीन और पाक की जोड़ी

बाडन-वुटमबर्ग राज्य के संविधान संरक्षण कार्यालय की ताज़ा रिपोर्ट चीन और पाकिस्तान की इस करतूत का खुलासा हुआ है. जर्मनी ने चीन की तरफ से उच्च तकनीक हासिल करने की कोशिशों को लेकर आगाह किया है.

नई दिल्ली: जर्मनी के बड़े औद्योगिक राज्य बाडन-वुटमबर्ग ने चीन और पाकिस्तान के बड़े जासूसी और तकनीकी चोरी के प्लान का खुलासा किया है. इस जर्मन सूबे के संविधान संरक्षण कार्यालय की ताज़ा रिपोर्ट ने चीन के व्यापक औद्योगिक जासूसी अभियान और नाभिकीय हथियार जखीरा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के ड्युअल यूज़ तकनीक हासिल करने की कोशिशों को उजागर किया है.

मर्सेडीज,पोर्श जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों और बोश जैसी भारी मशीनरी बनाने वाली कंपनियों के मुख्यालय वाले जर्मन राज्य ने चीन की तरफ से उच्च तकनीक हासिल करने की कोशिशों को लेकर आगाह किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक चीन जिन उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक को सीधे तरीक़े से नहीं हासिल कर पा रहा है. उसके लिए बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी हासिल करने, उन्हें खरीदने और अपने लोगों को उन कंपनियों में पहुंचाने के एक सोचे समझे प्लान पर काम कर रहा है.

जर्मन रिपोर्ट ने चीन के 'थाउजेंड टेलेंट प्लान' का हवाला देते हुए कहा है कि इसके तहत चीन जहां विदेशों में बसे आर्थिक रूप से सक्षम चीनी नागरिकों का इस्तेमाल करता है. वहीं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले चीनी और गैर चीनी मूल के पेशेवरों को भी अपने औजारों की तरह इस्तेमाल कर रहा है. इस कड़ी में क़ई वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विश्वविद्यालय प्रबंधक नज़र में आए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार अपने लिए काम करने वाले संभावित लोगों की तलाश के लिए चीन के डिप्लोमेट शोध संस्थाओं के कार्यक्रम में जाते हैं. चिह्नित लोगों को बाद में चीन आने का निमंत्रण दिया जाता है. उच्च तकनीक के क्षेत्र में माहिर पेशेवर इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी हासिल करने और विकसित करने में चीन की मदद करते हैं. इतना ही नहीं इस जर्मन आकलन रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में चीन जिन क्षेत्रों में तकनीक हासिल करने की तैयारी कर रहा है उसमें ऑटोमोबाइल, परिवहन, डेटा प्रोसेसिंग आदि शामिल हैं.

इसके अलावा जर्मन रिपोर्ट ने रणीनितिक मास्टरप्लान 'मेड इन चाइना 2025' का भी हवाला दिया है. इसके तहत चीन अगले पांच सालों में खुद को अहम औद्योगिक उत्पादों और उच्च श्रेणी की तकनीक में लीडर बनाने में जुटा है. गौरतलब है कि चीन 500 अति महत्वपूर्ण औद्योगिक उत्पादों में से 200 का आपूर्तिकर्ता बन गया है. उसकी कोशिश भविष्य में खुद को हाई एंड तकनीक का लीडर बनाने और अपने पर वैश्विक निर्भरता बढ़ाने की है.

जर्मन राज्य की रिपोर्ट चीन ही नहीं उसके दोस्त पाकिस्तान की भी करतूतों का खुलासा करती है. साल 2019 के लिए पेश इस आकलन रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अपने नाभिकीय हथियार जखीरे को बढ़ाने और मजबूत करने में जुटा है. इसके लिए पाकिस्तान एक बार फिर उसी तरीके का इस्तामाल कर रहा है जिसके जरिए कुख्यात एक्यू खान नेटवर्क ने यूरोप से नाभिकीय तकनीक चुराई थी. जर्मन रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान अपने शोधकर्ताओं को दोहरे इस्तेमाल वाली तकनीकों पर काम करने के लिए जर्मन शोध प्रयोगशालाओं और विश्वविद्यालयों में भेज रहा है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ही नहीं उत्तर कोरिया, ईरान और लीबिया को परमाणु तकनीक उपलब्ध करवाने वाले ए क्यू खान ने भी नीदरलैंड्स में बरसों तक मेटलर्जी वैज्ञानिक की तरह काम किया था. वहीं यूरोपीय कंपनी योरेन्को में काम करते हुए खान ने परमाणु रिएक्टर का डिजाइन हासिल किया था और फिर उसे पाकिस्तान को मुहैया करवाया था.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की फंडिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget