एक्सप्लोरर

विशाखापत्तनम: फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से दो मजदूरों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

विशाखापत्तनम में एक बार फिर गैस रिसाव की घटना हुई है. सोमवार रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी में बेन्जीमिडेजोल गैस रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम में स्थित सैनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां गैस लीक होने की वजह से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और घायल चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों मृतकों की पहचान नरेंद्र और गौरी शंकर के रूप में हुई है, जबकि अन्य चार का इलाज यहां के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, सैनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में बेन्जीमिडेजोल गैस का रिसाव हुआ है. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हादसे के समय करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे. गैस रिसाव के बाद लगभग छह लोग अचेत गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उदय कुमार के हवाले से बताया, "स्थिति अब नियंत्रण में है. मरने वाले दो लोग श्रमिक थे और रिसाव स्थल पर मौजूद थे. गैस कहीं और नहीं फैली."

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना के बारे में जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है. जिला कलेक्टर को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

करीब दो महीने पहले भी हुई थी घटना इससे पहले 7 मई को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित एलजी पॉलीमर्स प्लांट से रासायनिक गैस लीक होने की घटना हुई थी. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी. इस गैस लीक कांड में 300 से अधिक लोग प्रभावित भी हुए थे, जिनमें 48 बच्चे शामिल थे.

गैस लीक के बाद वेंकटपुरम और पास के अन्य गांवों को खाली करा लिया गया था. यह दुर्घटना लॉकडाउन के कारण 40 दिनों से अधिक समय से बंद पड़े संयंत्र को फिर से शुरू करने की कोशिश के दौरान हुई थी.

ये भी पढ़ें-

मुंबई में आतंकी हमले की साजिश, पाकिस्तान से आया ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरा का फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget