एक्सप्लोरर

Coronavirus: महामारी के जन्मस्थान का पता लगाएगा WHO, अगले हफ्ते चीन जाएगी टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ने कहा, "ये पता लगाना आवश्यक है कि आखिर वायरस आया कहां से है. इसके लिए अगले हफ्ते हम एक टीम चीन भेज रहे हैं."

वॉशिगटन: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा रखी है. बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया है. इस महामारी के खतरे से निपटने के लिए दुनियाभर के तमाम देश वैक्सीन तैयार करने में लगे है. इस बीच कोरोना वायरस के स्त्रोत का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक टीम चीन भेजने का फैसला लिया है. डब्ल्यूएचओ अपनी एक टीम अगले हफ्ते चीन भेज रहा है. ये टीम महामारी फैलाने वाले वायरस के जन्मस्थान का पता लगाएगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने सोमवार को कहा, "हमें कोरोना वायरस के बारे में सब कुछ पता लगाना होगा, तभी हम बेहतर तरीके से लड़ पाएंगे. ये भी पता लगाना आवश्यक है कि आखिर ये आया कहां से है. इसके लिए अगले हफ्ते हम एक टीम चीन भेज रहे हैं. उम्मीद करते है कि हम वायरस के असल स्त्रोत को समझ पाएंगे."

कहां से आया कोरोना वायरस जब से नोवल कोरोनो वायरस महामारी, जिसे कोविड-19 के रूप से भी जाना जाता है, दुनिया में फैली है, तब से सभी निगाहें वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पर आकर टिकी हुई हैं. ऐसा माना जाता है कि ये वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से दुनियाभर में फैला है.

पिछले साल दिसंबर में यहां कोरोना का पहला मामला सामने आया था, तब से वैज्ञानिक वायरस के उद्गम का पता लगाने लगे, ताकि वैक्सीन तैयार किया जा सके. इस बीच, यह शक जताया जाने लगा कि यह चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से 'लीक' हुआ है. जबकि यहां के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस प्रकृति में पैदा हुआ है, न कि मानव-निर्मित है.

इस कोरोना वायरस ने अब तक वैश्विक स्तर पर 1 करोड़ से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और करीब साढ़े 5 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस कोरोना महामारी ने दुनिया भर में लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्थाओं की हालत पतली कर दी है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget