एक्सप्लोरर

गढ़चिरौली नक्सली हमले पर कांग्रेस बोली- बड़ी-बड़ी बातों के अलावा सरकार ने पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा

अहमद पटेल ने कहा, स्पष्ट तौर पर केवल बड़ी-बड़ी बातों के अलावा पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा गया. इस विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों में आग लगा दी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने के अलावा उसने पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि देश को इन हमलों को नाकाम करने के लिए उचित प्रयास और जवाबदेही चाहिए ना कि जुमले और उपदेश. पुलिस के अनुसार नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 16 लोग शहीद हो गये हैं. इस विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों में आग लगा दी.

पटेल ने कहा, ''महाराष्ट्र में हमारे जवानों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं. भारत इस दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों, शुभचिंतकों और दोस्तों के साथ दृढ़ता से खड़ा है.'' उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, ''एक बार फिर आतंकवादियों ने जवानों के काफिले को निशाना बनाया. स्पष्ट तौर पर केवल बड़ी-बड़ी बातों के अलावा पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा गया. यह राज्य और केन्द्र सरकारों के लिए एक खतरे की घंटी है.''

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए हमले में 40 जवानों की जान चली गई थी. कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ''गढ़चिरौली में सी-60 कमांडों पर किए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों के साथ हैं. उनकी शहादत बर्बाद नहीं जाएगी.'' उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में नक्सली हमलों में 390 से अधिक जवानों की जान गई है, जो मोदी सरकार के सुरक्षा के खोखले दावों का पर्दाफाश करते हैं.

बंगाल में हमें 30 सीटें दें, हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर देंगे- अमित शाह

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget