एक्सप्लोरर

G7 मीटिंग से अलग इन ग्लोबल लीडर्स से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

G7 Summit Canada: प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्वि एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए.

G7 Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (17 जून 2025) को कनाडा के कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से मुलाकात की. अधिकारियों ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनैनिस्किस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ली जे-म्यांग के साथ बातचीत की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार और अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, हरित हाइड्रोजन, जहाज निर्माण, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में साझेदारी के माध्यम से सहयोग के नए रास्ते तलाश कर भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.’’ उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

मैक्सिको के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्वि एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए. दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी. जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-मैक्सिको के मधुर एवं ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनैनिस्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति डॉ. क्लाउडियाशीन से मुलाकात की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने व्यापार, फार्मास्यूटिकल (दवा), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार में भारत-मैक्सिको सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए.’’

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के समकक्षों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा.’’ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ अपनी बातचीत की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें रामफोसा से बात करके खुशी हुई. इससे पहले ‘जी-7 आउटरीच सेशन’ के लिए यहां पहुंचने पर मोदी का कनाडा के उनके समकक्ष मार्क कार्नी ने स्वागत किया. इससे पूर्व मोदी ने कहा था कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे. ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है. बीते एक दशक में मोदी की यह पहली कनाडा यात्रा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget