एक्सप्लोरर

G20 Summit: 7 सितंबर को दिल्ली की यात्रा करेंगे जो बाइडेन, पीएम मोदी के साथ अगले दिन होगी द्विपक्षीय बैठक, व्हाइट हाउस ने बताया पूरा प्लान

G20 Summit India: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार (7 सितंबर) को नई दिल्ली की यात्रा करेंगे. इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस की ओर से की गई है.

Joe Biden India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन से दो दिन पहले ही भारत के लिए यात्रा शुरू करेंगे. शिखर सम्मेलन से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. मंगलवार (5 सितंबर) को यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी. बाइडेन 7 सितंबर को नई दिल्ली की यात्रा करेंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है.

अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने बताया राष्ट्रपति बाइडेन का प्लान

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने बताया, ''राष्ट्रपति गुरुवार (7 सितंबर) को जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में नई दिल्ली की यात्रा करेंगे. शुक्रवार (8 सितंबर) को राष्ट्रपति बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे. शनिवार और रविवार (9 और 10 सितंबर) को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे.''

और क्या कुछ बोले जेक सुलिवन?

जेक सुलिवन ने कहा, ''जैसा कि राष्ट्रपति जी20 में जा रहे हैं, वह उभरते बाजार भागीदारों के साथ मिलकर बड़ी चीजों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारा मानना है कि दुनिया इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में यही देखेगी.''

उन्होंने कहा, ''अमेरिका की जी20 के प्रति प्रतिबद्धता कम नहीं हुई है और हमें उम्मीद है कि यह जी-20 शिखर सम्मेलन दिखाएगा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण समय में भी मिलकर काम कर सकती हैं. इसलिए हम दिल्ली जा रहे हैं.''

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

जेक सुलिवन ने कहा, ''हमारा ध्यान विकासशील देशों के लिए काम करना, जलवायु से लेकर टेक्नोलॉजी तक अमेरिकी लोगों के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रगति करना और एक ऐसे मंच के रूप में जी20 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाना होगा जो वास्तव में वैसा ही कर सकता है जैसा मैंने पहले कहा था.'' जेक सुलिवन ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भारत की अध्यक्षता के लिए धन्यवाद, हमें उम्मीद है कि हम उन सभी चीजों को करने में सक्षम होंगे.''

यह भी पढ़ें- G20 Summit: जी20 की बैठक के दौरान लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, दिल्ली सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के घेराव कर सकती है कांग्रेस, थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के घेराव कर सकती है कांग्रेस, थोड़ी देर में राहुल गांधी की PC
Explained: अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, सिसोदिया को जेल और योगेंद्र की राह जुदा!
अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, तो सिसोदिया का जेल टूर!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Jantar Mantar CJP Protest: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget