एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी-20 समिट के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, किस राष्ट्राध्यक्ष को कौन करेगा रिसीव? जानें

G20 Summit 2023 in Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस समिट में आने वाले मेहमानों को रिसीव करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है.

G20 Summit India Guests: जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. इस सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ समेत कई मेहमान गुरुवार (7 सितंबर) को दिल्ली पहुंच गए. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार (8 सितंबर) को पहुंचेंगे.

सबसे पहले मंगलवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू दिल्ली पहुंचे थे. जिनका स्वागत केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था. अलग-अलग देशों से आने वाले इन मेहमानों को रिसीव करने के लिए कई केंद्रीय राज्यमंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. आपको बताते हैं कि किस मंत्री को किस राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

कौन किस राष्ट्राध्यक्ष को करेगा रिसीव-

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन- वीके सिंह
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी- शोभा करांदलाजे
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना- दर्शना जरदोश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक-  अश्विनी चौबे
जापान के पीएम फुमियो किशिदा- अश्विनी चौबे
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सौक यौल- राजीव चंद्रशेखर
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज- राजीव चंद्रशेखर
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा- नित्यानंद राय
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों-  अनुप्रिया पटेल
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज-  बीएल वर्मा
मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ- श्रीपाद येशो नायक
सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग-  एल मुरूगन
यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन- प्रह्लाद सिंह पटेल
स्पेन के राष्ट्रपति- शांतनु ठाकुर
चीन के पीएम ली कियांग- वीके सिंह 

रूस और चीन के राष्ट्रपति नहीं आ रहे भारत

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आ रहे हैं. पीएम मोदी बुधवार (6 सितंबर) को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गए थे. 

पीएम मोदी करेंगे तैयारियों की समीक्षा

पीएम गुरुवार (7 सितंबर) शाम को इंडोनेशिया से वापस दिल्ली लौट आएंगे. जिसके बाद जी-20 के मुद्दे पर काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की बैठक होगी. ये मीटिंग आज रात 8 बजे सुषमा स्वराज भवन में होगी. पीएम इस बैठक में जी20 समिट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. 

जी-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- 

Sanatana Dharma Remark: डीएमके सांसद ए राजा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, सनातन धर्म पर की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा, PM मोदी ने किया 12 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा, PM मोदी ने किया 12 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
Explained: MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में क्यों बढ़ रहीं हत्याएं?
MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में हत्याएं क्यों?
SCAORA चुनाव में महिला वकीलों के लिए अहम पद आरक्षित, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
SCAORA चुनाव में महिला वकीलों के लिए अहम पद आरक्षित, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
US Iran War: चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
US Iran War News Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', अमेरिका की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', US की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Explained: MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में क्यों बढ़ रहीं हत्याएं?
MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में हत्याएं क्यों?
Viral Video: मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
Embed widget