एक्सप्लोरर

G-20 Summit से पहले दिल्ली के मेकओवर पर कौन कर रहा खर्च? बीजेपी और AAP में घमासान

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की निगरानी में दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों के अंतर्गत पेड़ लगाना, दीवारों पर पेंटिंग, साइनेज और लाइट लगाना, तोड़-फोड़ और पुनर्निमाण जैसे काम किए जा रहे हैं.

G-20 Summit Preparations: अगले महीने होने जा रहे तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली के सौंदर्यकर्ण का काम जोरों पर है. इसके लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, लेकिन इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग कौन कर रहा है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बहस छिड़ गई है. आप का दावा है कि कुछ को छोड़कर बाकी सारे प्रोजेक्ट्स के लिए दिल्ली सरकार ने फंडिंग की है, जबकि बीजेपी का कहना है कि केंद्र के फंड से दिल्ली के सौंदर्यकरण के काम हो रहे हैं. बीजेपी ने तो आप को यहां तक चुनौती दी है कि अगर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पैसा खर्च किया है तो वह इसका सबूत पेश करें.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की निगरानी में राजधानी में सारे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इनमें पेड़ लगाना, दीवारों पर पेंटिंग, साइनेज और लाइट लगाना, तोड़-फोड़ और पुनर्निमाण जैसे कार्य शामिल हैं. यह बहस तब शुरू हई जब भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से संबंधित जो भी विकास कार्य दिल्ली सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कर रहे हैं, उसके लिए केंद्र सरकार फंड भेज रही है. सचदेवा ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार ने अपनी घोषित योजनाओं पर काम किया होता तो जी-20 से पहले दिल्ली के बड़े बाजार आज चमक रहे होते.

आप ने बीजेपी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
इस पर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया और कहा कि कुछ योजनाओं को छोड़कर बाकी सभी के लिए दिल्ली सरकार ने फंडिंग की है. आप ने कहा कि सिर्फ एनडीएमसी और एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार ने पैसा भेजा है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कितनी आश्चर्य की बात है कि आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बीजेपी अपना बताकर क्रेडिट ले रही है.

आप का दावा- बस कुछ प्रोजेक्ट्स की केंद्र ने की फंडिंग
पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी  विभाग ने पीडब्ल्यूडी सड़कों पर पैसा खर्च किया और एमसीडी सकड़ों के लिए एमसीडी ने फंडिंग की है. केंद्र सरकार की ओर से सिर्फ एनडीएमसी और एनएचएआई सड़कों  के लिए फंडिंग की गई. आप ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्तर की राजनीति से देश का कोई भला होने वाला नहीं.

बीजेपी ने दी चुनौती- सबूत दें किस प्रोजेक्ट के लिए की फंडिंग
आप के इस बयान के बाद बहस और ज्यादा बढ़ गई और बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने चुनौती दी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक प्रोजेक्ट का नाम बताएं, जिसकी फंडिंग उन्होंने की है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि कैसे अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
Rozgar Mela: 51 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत बांटेंगे ज्वॉइंनिंग लेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget