एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan Arrested: एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

Amanatullah Khan Arrested: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने खान के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान खान के सहयोगियों के यहां से 12 लाख रुपये और कारतूस के साथ एक बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद किया गया था. इसी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है. एसीबी ने दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को खान को नोटिस जारी किया था. ओखला क्षेत्र से विधायक खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

इससे पहले, एसीबी ने उपराज्यपाल के सचिवालय को पत्र लिख कर खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का अनुरोध किया था. एसीबी ने पत्र में दावा किया था कि खान ने अपने खिलाफ मामले में गवाहों को धमकाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की.

वहीं, अमानतुल्लाह खान पर दर्ज केस को आम आदमी पार्टी (आप) ने फर्जी बाताया है. AAP ने कहा, ''खान को एक निराधार मामले में गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान उनके आवास या कार्यालय से कुछ भी नहीं मिला. विधायक को झूठे मामले में फंसाने और हमारी पार्टी को बदनाम करने की यह नई साजिश है.''

क्या बोले अमानतुल्लाह खान?

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खान ने नोटिस के बारे में ट्वीट किया था और इसमें दावा किया था कि उन्हें तलब किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक नया वक्फ बोर्ड कार्यालय बनाया है. 

शाम के करीब चार बजे अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर कहा था, ''मुझे पूछताछ के लिए ACB दफ़्तर बुलाया गया और पीछे से मेरे घरवालों को प्रताड़ित करने दिल्ली पुलिस को भेजा गया. दिल्ली के उपराज्यपाल साहब, सच को कभी आंच नहीं आती है याद रखिएगा. मुझे इस देश के संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.''

2024 में विपक्षी दलों के गठबंधन का बनेंगे हिस्सा? जानें क्या कुछ बोले अरविंद केजरीवाल

हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाती है BJP, जानिए 7 सालों में कैसे किया सेलिब्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'
अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
Embed widget