एक्सप्लोरर

अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन समेत इन AAP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप, किसी से हुई पूछताछ तो कोई हुआ गिरफ्तार

Amanatullah Khan Case: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को हाल ही में सरकारी काम में दखल देने और लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

AAP MLA Amanatullah Khan Arrested: एंटी करप्शन ब्यरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (Aap MLA Amanatullah Khan) को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने आप विधायक की गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही उनके घर पर समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि एसीबी को इन छापेमारी में कुछ डायरी भी मिली हैं, जिनमें पैसों के लेनदेन का डिटेल मिलने की बात कही जा रही है. अमानतुल्लाह की गिरफ्तार को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. 

आम आदमी पार्टी ने फर्जी मामले में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाया है. बता दें कि अमानतुल्लाह आम आदमी पार्टी के कोई पहले नेता और विधायक नहीं हैं जिनको किसी मामले में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी आप के कई और नेताओं को अलग-अलग मामलों में पूछताछ और जांच के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन आप नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

अमानतुल्लाह खान

बता दें कि अमानतुल्लाह खान को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को हाल ही में सरकारी काम में दखल देने और लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. अमानतुल्लाह खान कि गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बैड कैरेक्टर और आदतन अपराधी घोषित कर दिया था. 

मंत्री सत्येंद्र जैन

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर 9 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये प्राप्त करने आरोप है. वह अभी भी इस मामले को लेकर जेल में बंद हैं.

पंजाब के स्वास्थ मंत्री विजय सिंघला

पंजाब में आम आदमी पार्टी के गठन के कुछ दिनों बाद ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. सिंघला की बर्खास्तगी के बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था. बता दें कि विजय सिंघला पर ठेके में कमीशन लेने का आरोप था. 

आप की निगम पार्षद गीता रावत

इसी साल फरवरी में पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत को उसके एक सहयोगी के साथ सीबीआई ने मकान की छत बनाने देने के बदले 20000 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. निगम पार्षद गीता रावत पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने छत को डालने देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. 

सोमनाथ भारती

अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ 2021 में एक उनके द्वारा गलत बयानबाजी को लेकर यूपी के सुलतानपुर में एक मामला दर्ज है. इसके अलावा सोमनाथ भारती पर 2014 में उनकी पत्नी ने भी उनपर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इसके अलावा उनपर एम्स के कर्मचारियों के साथ मारपीट का भी आरोप लगया गया था. ये सभी मामले कोर्ट में लंबित हैं. 

ताहिर हुसैन

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने आप के पार्षद रहे ताहिर हुसैन के खिलाफ 2020 में हुए हिंदू विरोधी दंगों के मामलों में आपराधिक साजिश रचने और दंगा भड़काने की धाराओं समेत अन्य धाराओं में आरोप तय किए थे. ताहिर हुसैन पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा और अफवाह फैलान के आरोप लगाया गया था. 

इसे भी पढ़ें-

आतंक के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, UN में लश्कर आतंकी को 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित करने पर लगाया अड़ंगा

इंदिरा गांधी के 'प्रोजेक्ट टाइगर' से लेकर 'चीता एक्शन प्लान' तक... कुछ ऐसा रहा जानवरों के संरक्षण का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget