एक्सप्लोरर

Nusrat Mirza Row: क्या हामिद अंसारी ने नुसरत मिर्जा को आमंत्रित किया था? BJP के आरोपों पर पूर्व उप राष्ट्रपति की दो टूक

Hamid Ansari Clarification: पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को आमंत्रित किए जाने के दावे को पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने खारिज कर दिया है. उन्होंने बीजेपी के लगाए आरोपों का भी जवाब दिया है.

Hamid Ansari: पाकिस्तानी पत्रकार (Pakistani Journalist) नुसरत मिर्जा (Nusrat Mirza) को भारत आने का न्यौता दिए जाने पर पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) ने अपनी तरफ से सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि नुसरत मिर्जा से वो न तो कभी मिले हैं और न ही कभी भारत (India) आने का न्यौता दिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया (Media) का एक धड़ा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता झूठी खबरें फैला रहा हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा से संबंधित विवाद पर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि मैंने उन्हें कभी आमंत्रित किया और न ही कभी मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि ये पता होना चाहिए कि उप-राष्ट्रपति जब किसी विदेशी मेहमान को बुलाता है तो सरकार की सलाह पर निमंत्रण दिया जाता है. इसके अलावा उन्होंने भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के बीजेपी के आरोप पर कहा कि ईरान में राजनयिक के रूप में हमेशा सरकार की जानकारी के दायरे में था, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिबद्धता से बंधा था.


Nusrat Mirza Row: क्या हामिद अंसारी ने नुसरत मिर्जा को आमंत्रित किया था? BJP के आरोपों पर पूर्व उप राष्ट्रपति की दो टूक

नुसरत मिर्जा को नहीं बुलाया

देश को धोखा देने की बात पर कहा कि उन्होंने 11 दिसंबर 2010 को आतंकवाद पर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया था. ये कॉन्फ्रेंस अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद और मानव अधिकार को लेकर थी जिसमें ऑर्गनाइजर ने लोगों को बुलाया था. मैंने उन्हें कभी नहीं बुलाया और न मैं उनसे मिला. 

अंसारी ने कहा, ''भारत सरकार के पास सारी जानकारी है और सच्चाई बताने वाली वह एकमात्र प्राधिकार है. यह रिकॉर्ड की बात है कि तेहरान में मेरे कार्यकाल के बाद, मुझे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था. वहां मेरे द्वारा किया गया काम देश और विदेश में स्वीकार किया गया है.''

बीजेपी का आरोप

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के उस दावे को लेकर अंसारी और कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें उसने कहा है कि उसने यूपीए सरकार के कार्यकाल में पांच बार भारत की यात्रा की और यहां से एकत्रित संवदेनशील सूचनाएं अपने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध कराईं.  भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार की उस कथित टिप्पणी का भी उल्लेख किया कि उसने अंसारी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा की थी और उनसे मुलाकात भी की थी.

ये भी पढ़ें: Hamid Ansari ने जनता के सम्मान के बदले क्या किया? पाकिस्तानी पत्रकार के खुलासे के बाद BJP ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें: भारत में जासूसी को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार का बेतुका दावा, पहले भी उठ चुके हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget