एक्सप्लोरर

Hyderabad Encounter: उमा भारती बोलीं, तेलंगाना पुलिस पर मुझे गर्व है

उमा भारती ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हैदराबाद में उस बेटी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे तेलंगाना पुलिस पर गर्व है.

हरिद्वार: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश उत्पन्न हो गया था पूरे देश में लोग सड़कों पर उतर कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे मगर आज हैदराबाद पुलिस द्वारा चारों ही आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया इसको लेकर पूरे देश भर में लोग खुशी मना रहे हैं तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए इस एनकाउंटर का स्वागत किया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कहना है कि जैसे ही मैंने यह समाचार सुना मुझे काफी खुशी महसूस हुई और मेरे पूरे जीवन में कुछ ही ऐसे समाचार है जिसमें मुझे इतनी खुशी की अनुभूति हुई है उसमें से एक यह समाचार है. जिसमें हैदराबाद पुलिस द्वारा चारों आरोपियों का एनकाउंटर किया गया है. हैदराबाद के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है यह एक संदेश भी है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को तुरंत सजा देने की प्रक्रिया अपनाई जाए.

ये सिस्टम के लिए संदेश

उमा भारती ने कहा कि पूरे देश में रेप और हत्या की घटनाओं के बाद लोगों में निराशा बैठ गई थी मगर अब सारी निराशा इस एनकाउंटर के बाद खुशियों में तब्दील हो गई हैं. यह घटना एक संदेश दे रही है पॉलीटिकल सिस्टम को और लीगल सिस्टम को कि आप तुरंत न्याय की प्रक्रिया निभाए नहीं तो मुझे ऐसा लग रहा है कि लोग खुद अपने हाथ से न्याय करने लग जाएंगे क्योंकि उनको लगने लगेगा कि हम अपने घर परिवार की महिलाओं की सुरक्षा क्यों नहीं कर सकते.

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कहना है कि जिस परिवार में यह घटना घटी उस परिवार के लिए इससे ज्यादा खुशी का पल नहीं हो सकता, क्योंकि उनके घर की बेटी की रेप कर कर निर्मम हत्या कर दी गई उनके लिए तो जीवन भर दुख रहेगा मगर फिर भी यह उस बेटी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, और बाकी बेटियों को भी सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके. अब हमें सबक लेने की जरूरत है ऐसी घटना के बाद तुरंत न्याय मिल सके.

तेलंगाना पुलिस पर है गर्व

उन्होंने आगे ये भी कहा कि इस एनकाउंटर के बाद मुझे एक महिला होने के नाते काफी खुशी महसूस हो रही है और साथ ही तेलंगाना पुलिस पर मुझे गर्व है. जिन पुलिसकर्मियों ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया वह बहुत ही बाहदुर लोग हैं लेकिन उनको अभी भी कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा. वह भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं उन्होंने महिला के सम्मान के लिए फिर भी इस काम को अंजाम दिया है ऐसी घटनाएं चेतावनी दे रही है तमाम सिस्टम द्वारा ऐसी घटनाओं के बाद तुरंत कार्रवाई के रास्ते निकाले जाएं.

उमा भारती का कहना है कि पूरे देश में जो खुशी है उसके पीछे का संदेश केंद्र सरकार को भी और राज्य सरकारों को भी पढ़ना बहुत जरूरी है. जिस तरह से तेलंगाना राज्य द्वारा एनकाउंटर किया गया. मैं यह नहीं कह रही ऐसे अपराधियों को एनकाउंटर किया जाए मगर जल्द कार्रवाई हो ऐसे रास्ते राज्यों को निकालने चाहिए.

जब पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया हो और सारे सबूत मिल चुके हों उसके बाद तुरंत न्याय की प्रक्रिया शॉर्ट टर्म में निकालनी चाहिए. पूरे देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को पुलिस के साथ बैठक कर निर्णय लेना चाहिए कि रेप की घटनाओं को खत्म करने के लिए ऐसे लोगों में डर पैदा कैसे किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget