एक्सप्लोरर

Rajinder Khanna: अब ज्यादा मजबूत हुई अजीत डोभाल की टीम, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना बने एडिशनल NSA

NSA Advisor: TV रविचंद्रन को देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया वहीं पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है.

Rajinder Khanna As Additional NSA: टीवी रविचंद्रन को देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. टीवी रविचंद्रन 1990 के तमिलनाडु बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान में विशेष निदेशक (खुफिया ब्यूरो) के पद पर कार्यरत हैं. टीवी रविचंद्रन के अलावा पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है

वर्तमान में अजित डोभाल 2014 से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं. वह मोदी सरकार में सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माने जाते हैं. 

अजीत डोभाल ने केंद्र को दिया सुझाव

अजीत डोभाल में लगभग एक महीने पहले सुझाव दिया था कि देश के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को रक्षा बलों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के जैसे आपस में संयुक्तता और अंतर संचालन सामर्थ्य होना चाहिए. बता दें कि लगभग दस लाख की ताकत वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में NDRF, NSG के अलावा CRPF, ITBP, CISF और SSB शामिल है. इन सभी को इंटरनल एरिया और बॉर्डर पर विभिन्न सुरक्षा कार्यों को पूरा करने के लिए तैनात किया जाता है. 

थिएटर कमांड के बारे में सोच रहा सुरक्षा डिपार्टमेंट

अजीत डोभाल का कहना है कि हमें सीपीओ यानी केंद्रीय पुलिस संगठन में एकजुटता के बारे में सोचना चाहिए. एक साथ आने से हम हथियारों और रणनीति में अंतर-संचालन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें कई जगहों पर एक ही तरह की ड्यूटी मिली हुई है और अब हम थिएटर कमांड के बारे में सोच रहे हैं.

नौसेना और वायु सेना नियंत्रण प्रणाली अलग

वायु सेना का एक अधिकारी संभवतः नौसेना और वायु सेना को नियंत्रित कर रहा है और कई क्षेत्रों में यह संयुक्तता लाई गई है. रक्षा बलों में यह ज्यादा कठिन था, क्योंकि उनके उपकरण बहुत कठिन हैं. उनके सिद्धांत अलग हैं, उनकी कमान और नियंत्रण प्रणाली अलग हैं, लेकिन यहां (सीएपीएफ) यह लगभग एक जैसा है. इसलिए, अगर हम (सीएपीएफ में संयुक्तता) लाते हैं, तो हम न केवल पैसा बचाते हैं और यह पैसे बचाने के लिए नहीं है, बल्कि यह अधिक समरूपता भी लाने के लिए भी है.

यह भी पढ़ें- Earthquake in Ladakh: लद्दाख में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget