एक्सप्लोरर

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- अमृतसर सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

कुछ खबरों में कहा गया कि मनमोहन सिंह अपनी उम्र के कारण चुनाव लड़ना नहीं चाहते. मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कभी इस सूची में नहीं थे.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनावों में मनमोहन सिंह को अमृतसर से प्रत्याशी बनाने की रिपोर्ट्स को खारिज किया है. मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कभी इस सूची में नहीं थे. उन्होंने राज्य में चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) या किसी अन्य पार्टी के साथ किसी तरह की गठबंधन की बातचीत को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को पंजाब में किसी गठबंधन की जरुरत नहीं है और ना ही वह इस के बारे में किसी पार्टी के साथ चर्चा कर रही है.''

इससे पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अलग होकर बनी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है. सोमवार को 77 साल के हुए अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. इस दौरान उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी.

मनमोहन सिंह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं मुख्यमंत्री ने कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उम्मीदवारी के लिए कभी सूची में नहीं थे जैसा उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं.'' पंजाब की पार्टी प्रभारी आशा कुमार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी और कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया. कुछ खबरों में कहा गया कि मनमोहन सिंह अपनी उम्र के कारण चुनाव लड़ना नहीं चाहते.

पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर उत्साहित है- पंजाब सीएम संसदीय चुनावों में कांग्रेस के आयामों पर भरोसा जताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी इन चुनावों को लेकर उत्साहित है जो इस बात से पता चलता है कि उसने सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र अहमदाबाद को चुना. पंजाब कांग्रेस के उम्मीदवारों पर एक सवाल के जवाब में अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगली बैठक इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में हो सकती है.

भारतीय जवान हर रोज मारे जा रहे हैं- अमरिंदर सिंह राज्य में पार्टी के स्टार प्रचारकों के बारे में उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पार्टी के लिए अहम प्रचारकों के नाम पर फैसला लेने की जिम्मेदारी कांग्रेस हाई कमान की है. यह पूछे जाने पर कि क्या नियंत्रण रेखा पार भारतीय वायु सेना का हवाई हमला केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होगा इस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जवान हर रोज मारे जा रहे हैं. हवाई हमले अभी तक भारत पर पाकिस्तान समर्थित हमलों को रोक नहीं पाए हैं.

पंजाब के सीएम ने कहा कि भारतीय सेनाओं के राजनीतिकरण की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने इस पर खुशी जताई कि सीमा पर हाल के तनाव के बावजूद करतारपुर कोरिडोर परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है.

अहमद पटेल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए बापू पर ब्लॉग लिख रहे हैं

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ladakh Off Roading: लद्दाख के हनले में ऑफ-रोड ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन, महिंद्रा फॉर्च्यूनर समेत ड्राइवर जब्त
लद्दाख के हनले में ऑफ-रोड ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन, महिंद्रा फॉर्च्यूनर समेत ड्राइवर जब्त
क्या चरवाहे ने 10 गायों को मौत के घाट उतारा ? तेलंगाना के इस गांव में चौंकाने वाला मामला
क्या चरवाहे ने 10 गायों को मौत के घाट उतारा ? तेलंगाना के इस गांव में चौंकाने वाला मामला
क्रिप्टो के जरिए 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध विदेशी लेनदेन का खुलासा, ED की बड़ी कार्रवाई
क्रिप्टो के जरिए 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध विदेशी लेनदेन का खुलासा, ED की बड़ी कार्रवाई
मणिपुर की जातीय हिंसा मामलों में NIA की बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट ऑपरेशन में 10 आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर की जातीय हिंसा मामलों में NIA की बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट ऑपरेशन में 10 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya
Ram Mandir Donation Row | Mahadangal: आस्था पर 'डाका'-किसी ने क्या रोका! | Mandir Chori | SIT
Sansani | Crime News: बिहार की 'कातिल' पुलिस ! | Bihar News
ABP Report : रामलला के 'गुनहगार', कितने किरदार? | | Ram Mandir Donation Row | SIT | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कारगिल में मुहर्रम पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश? प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील, जानें पूरा मामला
कारगिल में मुहर्रम पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश? प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील
सपा सांसद का ओपी राजभर-संजय निषाद को खुला ऑफर, 'पार्टी का विलय करिए, 2027 में...'
सपा सांसद का ओपी राजभर-संजय निषाद को खुला ऑफर, 'पार्टी का विलय करिए, 2027 में...'
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब; सुनकर पकड़ लेंगे सिर
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब
Cocktail 2 BO Day 1: ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गाड़े, ओपनिंग डे पर किया 13 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गाड़े, ओपनिंग डे पर किया 13 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी टीएमसी सांसदों के खिलाफ उठाने जा रहे ये कदम
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी टीएमसी सांसदों के खिलाफ उठाने जा रहे ये कदम
74 कोड़ों की सजा, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाया था गाना
74 कोड़ों की सजा, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाया था गाना
ट्रंप का बड़ा दावा- जी7 समिट के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी
ट्रंप का बड़ा दावा- जी7 समिट के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
Embed widget