एक्सप्लोरर

Pakistan: अमेरिका पर इमरान खान का आरोप, बोले- 'बिना हमला किए पाकिस्तान को बनाया अपना गुलाम'

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार गिराने के लिए एक बार फिर अमेरिका को दोषी ठहराया है. अब तो उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिका का गुलाम भी बता दिया है.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किए बिना उसे अपना 'गुलाम' बना दिया है. उन्होंने कहा कि देश के लोग कभी भी 'विदेशी सरकार' को स्वीकार नहीं करेंगे. बता दें कि, 69 वर्षीय इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें प्रधानमंत्री के पद से पिछले माह हटा दिया गया था. इसके लिए तब भी इमरान खान ने अमेरिका को ही दोषी ठहराया था और कहा था कि विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर वाशिंगटन ने उनके खिलाफ साजिश रची. 

प्रधानमंत्री पद जाने के बाद इमरान खान ने विभिन्न शहरों में कई रैलियां की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार को 'देशद्रोही और भ्रष्ट शासकों' की सरकार करार देते हुए, कथित तौर पर अमेरिका के इशारे पर काम करने आरोप लगाया. उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अमेरिका ने पाकिस्तान पर आक्रमण किए बिना उसे गुलाम बना लिया है. पाकिस्तान के लोग ऐसी विदेशी सरकार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे."

अमेरिका एक स्वार्थी देश है- इमरान
पूर्व प्रधानमंत्री ने अमेरिका पर भी निशाना साधा. इमरान खान ने कहा कि अमेरिका स्वार्थी है और अपना हित देखे बिना किसी देश की मदद नहीं करता. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका भारत पर हुक्म चलाने का जुर्रत नहीं कर सकता क्योंकि वो एक स्वतंत्र देश है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन से पैसे की भीख मांगेंगे ताकि वह (इमरान खान) सत्ता में वापस न आ सकें. बता दें कि, ब्लिंकन द्वारा 18 मई को न्यूयॉर्क में होने वाली वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंत्रिस्तरीय बैठक में पाकिस्तान की भागीदारी के लिए एक निमंत्रण दिया गया था.  

बिलावल ने दुनिया भर में छिपा रखी है संपत्ति 
इमरान खान ने साथ ही बिलावल और उनके पिता आसिफ अली जरदारी पर भ्रष्ट होने और दुनिया भर में अपनी संपत्ति को छिपाने का आरोप भी लगाया. खान ने रैली में कहा, "चूंकि बिलावल की सारी संपत्ति देश के बाहर जमा है, इसलिए वह अमेरिका को परेशान करने की हिम्मत नहीं कर सकता, नहीं तो वह अपना सब कुछ खो देगा." 

इमरान ने उन्हें मारने की साजिश रचने की बात कही
इसके अलावा फैसलाबाद रैली को संबोधित करते हुए, इमरान खान ने ये भी कहा कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो पाकिस्तान उनके लिए इंसाफ मांगेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की साजिश हो रही है और उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें इस साजिश में शामिल लोगों के नाम हैं. अगर उन्हें कुछ भी होता है तो यह वीडियो सार्वजनिक किया जाएगा. गौरतलब है कि इमरान खान पहले ही इस्लामाबाद में एक बड़े मार्च की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि 20 मई के बाद इस मार्च की तारीख सार्वजनिक की जाएगी. इमरान की अगली सार्वजनिक सभाएं 16 मई को स्वाबी में, 17 मई को कोहाट में और 19 मई को चकवाल में और 20 मई को मुल्तान में होनी है.   

ये भी पढ़ें-

PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी बोले- भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है, नेपाल के लोग भी खुश 

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने जब खोल दिया डैम...इलाके में आ गई बाढ़... फिर ऐसे बची रूसी हमले से लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget