एक्सप्लोरर

अपने ही विधायक पर जूते चलाने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद ने योगी आदित्यनाथ को घेरा

शरद त्रिपाठी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में प्रचार के बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की दिनदहाड़े लखनऊ में भी हत्या पर टिप्पणी की है. शरद त्रिपाठी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए अपने फेसबुक पर लिखा है, "कमलेश तिवारी जी के बाद आज जिस तरह हिन्दू महासभा के अध्यक्ष श्री रणजीत बच्चन जी की लखनऊ में दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी वह अत्यंत निंदनीय है. मेरी व्यक्तिगत सोच यही है कि कुछ चंद ‘माननीयों’ को दिल्ली में प्रचार करने के बजाए अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मंथन करना चाहिए. एक बीजेपी के सच्चे कार्यकर्ता होने के नाते आप सब भी यह प्रण लें कि ‘सही को सही और गलत को गलत’ कहने की हिम्मत रखें और अटल जी के मार्गदर्शन पर चलें"

आपको बता दें शरद त्रिपाठी वर्तमान में संत कबीर नगर से सांसद रमापति राम त्रिपाठी के बेटे हैं. वह वर्ष 2014 में संत कबीर नगर से सांसद चुने गए थे. शरद त्रिपाठी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब जिला संचालन समिति की बैठक के दौरान उन्होंने अपने ही पार्टी के एक विधायक और जूतों से हमला कर दिया था और यह वीडियो बहुत वायरल हुआ था.

इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर उनके पिताजी और वरिष्ठ नेता रमापति राम त्रिपाठी को दे दिया गया था. अब शरद त्रिपाठी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने सुर्खियां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए टिप्पणी करने पर बटोरी हैं.

शरद त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी लिखा है कि बीजेपी के एक सच्चे कार्यकर्ता होने के नाते आप सब भी यह प्रण लें कि सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखेंगे. साथ ही अटल जी के मार्गदर्शन पर चलें. शरद त्रिपाठी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जताना चाहते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं और इसी वजह से कमलेश तिवारी के बाद एक और हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की दिनदहाड़े लखनऊ में हत्या हो गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील भी कर रहे हैं कि सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत जुटाएं.

ये भी पढ़ें-

Ind vs NZ: मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले केएल राहुल बोले- अभी T-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहा

UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फारेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget