एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी की टीम में एक और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष की एंट्री

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय हैं. आज ही उन्होंने मुजफ्फरनगर और मेरठ का दौरा किया और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की टीम में एक और जेनएयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष को आधिकारिक तौर पर जगह मिल गई है. जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित पांडे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है. मोहित पांडे चर्चित छात्र नेता कन्हैया कुमार के ठीक बाद 2016-17 के दौरान जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. वामपंथी छात्र संगठन आइसा से जुड़े रहे मोहित पिछले कुछ महीनों से यूपी में पर्दे के पीछे रह कर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया का काम भी पिछले कुछ वक्त से उन्हीं के जिम्मे था.

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की टीम में मोहित से पहले जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह प्रियंका के सबसे करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं. प्रियंका गांधी के हर कार्यक्रम में संदीप साए की तरह उनके साथ नजर आते हैं. प्रियंका गांधी के कमान संभालने के बाद से यूपी से जुड़ी कांग्रेस की सभी रणनीतियों में संदीप सिंह की सबसे अहम भूमिका रहती है. प्रियंका से पहले संदीप कुछ वक्त के लिए राहुल गांधी की टीम में भी काम कर चुके हैं.

संदीप सिंह छात्र संगठन आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जेनएयू छात्र संघ अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की नीतियों के खिलाफ खूब आंदोलन किए थे. हालांकि अब वो राहुल-प्रियंका की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं.

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए पूर्व IPS दारापुरी और सदफ जफर को जमानत मिली

संदीप और मोहित दोनों ही उत्तर प्रदेश से आते हैं और दोनों को छात्र राजनीति खास तौर पर बीजेपी विरोधी विचारधारा का अच्छा अनुभव है. यही वजह है कि प्रियंका के यूपी प्लान में संदीप सिंह प्रमुख रणनीतिकार तो हैं ही अब मोहित पांडे को भी प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख बना कर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.

मोहित पांडे के अलावा कांग्रेस ने सोशल मीडिया की टीम में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं. गौरव पांधी और तारिणी ढोढी को राष्ट्रीय सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है वहीं चुनावी राज्य दिल्ली में विशाल कुंद्रा को दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है.

मेरठ और मुजफ्फरनगर में पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलकर प्रियंका गांधी बोलीं- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget