एक्सप्लोरर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- कोरोना के समय अत्यंत जटिल वैश्विक स्थिति में कई नई स्थितियां देखने को मिलीं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- अब अत्यंत गतिशील एवं जटिल वैश्विक स्थिति में कोविड महामारी ने और भी कई नई स्थितियां उत्पन्न कर दी हैं. केवल यही नहीं, इनमें से कुछ असल में, समूची वैश्विक व्यवस्था के लिए एक झटके के रूप में आईं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पहले से ही अत्यंत गतिशील एवं जटिल वैश्विक स्थिति में कोविड-19 के समय कई नई स्थितियां देखने को मिलीं और तनाव के समय देशों का व्यवहार खुलकर सामने आ गया. किसी देश का नाम लिए बिना या किसी घटना का जिक्र किए बिना विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि एक परिवर्तित ‘खेल मैदान’ में शक्ति का खेल जारी रहेगा.

उन्होंने उल्लेख किया कि मुद्दों में ‘‘हालिया अनुभव’’ और परिणामस्वरूप होने वाली चिंताएं तथा इसी तरह समाधान दिखेंगे. जयशंकर ‘पॉवर प्ले इन ए पोस्ट पैंडेमिक वर्ल्ड’ विषय पर वियोन वैश्विक शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘अब, अत्यंत गतिशील एवं जटिल वैश्विक स्थिति में कोविड महामारी ने और भी कई नई स्थितियां उत्पन्न कर दी हैं. केवल यही नहीं, इनमें से कुछ असल में, समूची वैश्विक व्यवस्था के लिए एक झटके के रूप में आईं.’’

उन्होंने उल्लेख किया कि उदाहरण के लिए महामारी ने विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला के महत्व से संबंधित भूमंडलीकरण विशेषताओं के बारे में बुनियादी चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘तनाव के समय’’ देशों का व्यवहार भी खुलकर सामने आ गया, इस तरह वैश्विक राजनीति की अधिक असहज सच्चाइयां रेखांकित हुईं.’’

गौरतलब है कि विश्व में महामारी के समय विस्तारवादी व्यवहार को लेकर चीन की काफी आलोचना हुई है. शक्ति प्रदर्शन के बारे में जयशंकर ने कहा कि विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इसकी कई ठोस अभिव्यक्तियां हैं और चीन का उभार तथा कुछ हद तक भारत भी, कहानी का एक हिस्सा हैं. उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिका के रणनीतिक हाव-भाव में महत्वपूर्ण बदलाव, रूस, तुर्की और ईरान से संबंधित स्थितियों का भी जिक्र किया. जयशंकर ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन अब स्पष्ट रूप से यह एक परिवर्तित ‘खेल मैदान’ में होगा.

ये भी पढ़ें: जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री के साथ की डेढ़ घंटे तक फोन पर बात, कहा- जरूरी है संघर्ष वाली सभी जगहों से ‘डिसइंगेजमेंट’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget