एक्सप्लोरर

Marital Rape: पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाना रेप है या नहीं? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Spreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अविवाहित महिलाओं के गर्भपात के अधिकार को लेकर अहम फैसला देते हुए मैरिटल रेप का भी जिक्र किया है. मैरिटल रेप क्या है और इसे अपराध माना जाता है या नहीं, आइये जानते हैं.

Supreme Court Remarks Over Marital Rape: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार (29 सितंबर) अविवाहित महिलाओं (Unmarried Women) के गर्भपात अधिकार (Abortion Rights) के मामले में सुनवाई करते हुए मैरिटल रेप (Marital Rape) के बारे में भी जिक्र किया. इस तरह कोर्ट (Court) ने लंबे समय से कानूनी बहस का मुद्दा बने मैरिटल रेप को गर्भपात (Abortion) के मामलों में मान्यता दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए कहा कि अगर विवाहित महिला का गर्भ उसकी मर्जी के खिलाफ है तो इसे रेप की तरह देखा जाना चाहिए और उसे गर्भपात की अनुमति दी जानी चाहिए.

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

कोर्ट ने कहा है कि अगर पति के जबरन संबंध बनाने से महिला गर्भवती हुई है तो उसे यह अधिकार होना चाहिए कि 24 हफ्ते तक गर्भपात करवा सके. मैरिटल रेप के मुद्दे पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. पति द्वारा पत्नी से जबरन संबंध बनाने को रेप का दर्जा देते हुए उसे दंडनीय अपराध माना जाए या नहीं, इसे लेकर कोर्ट केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चुका है. मामले पर फरवरी, 2023 में सुनवाई होनी है. 

क्या होता है मैरिटल रेप?

पति अगर पत्नी की मर्जी के खिलाफ उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता है तो इसे मैरिटल रेप कहा जाता है. भारत में अब तक मैरिटल रेप अपराध नहीं माना जाता है. फिलहाल मैरिटल रेप को घरेलू हिंसा और यौन शोषण का एक रूप माना जाता है.

2017 में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि मैरिटल रेप को अपराध नहीं माना जा सकता है क्योंकि इससे शादी जैसी पवित्र संस्था अस्थिर होगी. यह आशंका भी जताई गई थी कि मैरिटल रेप को पतियों को सताने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कई संगठन मैरिटल रेप को अपराध करार दिए जाने को लेकर मांग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगले वर्ष फरवरी में सुनवाई करेगा.   

मैरिटल रेप को लेकर क्या कहता है कानून?

भारतीय दंड संहिता की धारा 375 कहती है कि पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मैरिटल रेप नहीं माना जा सकता है. वहीं, धारा 376 के मुताबिक, कुछ परिस्थियों में पत्नी की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने पर सजा का प्रावधान है. पत्नी की उम्र अगर 15 वर्ष से कम है और पति उससे जबरन संबंध बनाता है तो ऐसे मामले में उसे सजा दिए जाने का प्रावधान है. पत्नी की उम्र अगर 15 वर्ष से ज्यादा है तो जबरन संबंध बनाने पर पति को दो साल कैद या जुर्माने की सजा हो सकती है.     

गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात के मामले में गुरुवार सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी रूल्स (MTP) के नियम 3b का विस्तार किया है. इसके मुताबिक, अब अविवाहित महिलाएं भी अब 24 हफ्ते तक का गर्भ गिरा सकेंगी. अब तक यह अधिकार केवल विवाहित महिलाओं को था. अविवाहित महिलाओं को गर्भपात के अधिकार से वंचित रखने को कोर्ट ने समानता के अधिकार से खिलाफ माना.

एमटीपी रूल्स में 2021 में संशोधन हुआ था. जिसके बाद विवाहित महिलाओं को विशेष परिस्थियों में 20 हफ्ते से ज्यादा और 24 हफ्ते से कम के गर्भ का गर्भपात कराने का अधिकार दिया गया. इस संसोधन से पहले 20 हफ्ते तक के गर्भ का गर्भपात कराया जा सकता था. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने माना कि अविवाहित महिलाओं को एमटीपी रूल्स के नियम 3b में शामिल न करना गलत है. 

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात अधिकार को लेकर मामला इस साल जुलाई में शीर्ष अदालत पहुंचा था. दरअसल, 23 हफ्ते की गर्भवती अविवाहित महिला ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. महिला ने बताया कि हाई कोर्ट ने यह कहते हुए गर्भपात की अनुमति देने से मना कर दिया कि नियमों के तहत सिर्फ विवाहित महिलाओं को ही यह अधिकार प्राप्त है.

ये भी पढ़ें

SC Grants Abortion Right: पति की जबरदस्ती से गर्भवती हुई पत्नी भी करा सकेगी गर्भपात, MTP एक्ट पर SC के आदेश की 10 बड़ी बातें

Kerala High Court ने PFI को दिया झटका, करोड़ों के नुकसान की भरपाई का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Ink: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
Abhijeet Dipke Ink: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget